फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case filed against girlfriend and family of youth who committed suicide in Varanasi

हमेशा लड़के ही गलत नहीं होते: लिखकर बनारस में खुदकुशी करने वाले युवक की प्रेमिका और उसके परिवार पर मुकदमा दर्ज

Tue, 13 Jun 2023 03:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 13 Jun 2023 03:33 PM IST
सार

वाराणसी के महमूरगंज स्थित आधार कार्ड बनाने वाली निजी कंपनी के कार्यालय में काम करने वाले ईश्वरगंगी निवासी सत्यम सागर  ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। उसने अपने ट्विटर हैंडल पर चार पेज का सुसाइड नोट भी साझा किया। मंगलवार को सत्यम के पिता ने नामजद चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन
Case filed against girlfriend and family of youth who committed suicide in Varanasi
सत्यम सागर चौरसिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमेशा लड़के ही गलत नहीं होते हैं। मुझे न्याय चाहिए, प्लीज आप लोग न्याय दिलाए......यह सुसाइड नोट ट्विटर पर साझा करते हुए सत्यम सागर चौरसिया (28) जहर खाकर जान दे दी। उसने सुसाइड नोट में अपनी महिला मित्र, उसके पिता और दीदी-जीजा को जिम्मेदार ठहराते हुए कठोर सजा की मांग भी की थी। मंगलवार को सत्यम के पिता की तहरीर पर सिगरा थाने में तहरीर दी।

विज्ञापन


पुलिस ने लेबर चौराहा नाटी इमली निवासी वैशाली मौर्या, उसकी मां साधना मौर्य, भाई आदित्य मौर्य और आदित्य की पत्नी सोनाली के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी गई। जैतपुरा थाना अंतर्गत ईश्वरगंगी निवासी सत्यम सागर चौरसिया सिगरा थाना अंतर्गत महमूरगंज स्थित आधार कार्ड बनाने वाली कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन


उसके सुसाइड नोट से पता चला था कि वो शादी टूटने से आहत था। बीते शनिवार शाम लगभग पांच बजे सत्यम ने अपने कार्यालय में ही विषाक्त पदार्थ खा लिया था।
ये भी पढ़ें: ओपी राजभर की क्या फिर NDA में होगी वापसी? बेटे की शादी की बधाई देने घर पहुंचे भूपेंद्र सिंह चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने अपने ट्विटर हैंडल पर चार पेज का सुसाइड नोट भी साझा करते हुए महिला मित्र, उसके पिता, दीदी-जीजा को आरोपी बताते हुए पुलिस, प्रशासन और सत्या फाउंडेशन के सचिव चेतन उपाध्याय से कार्रवाई की मांग की थी। तबीयत बिगड़ने के बाद सत्यम को बीएचयू स्थित इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने देर रात मणिकर्णिका घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। 

सुसाइड नोट में सत्यम ने क्या लिखा था 

सत्यम सागर चौरसिया  ने सुसाइड नोट में लिखा कि युवती के साथ उसका 10 वर्ष का गहरा रिश्ता था और इसको सिद्ध करने के लिए उसके मोबाइल में लंबी-लंबी चैट और तमाम फोटो के रूप में ढेरों सबूत पुलिस को जांच में मिल जाएंगे। सत्यम ने इस सुसाइड नोट में अपने माता-पिता और शादीशुदा दो बहनों से माफी मांगी। अपने सभी मित्रों, रिश्तेदारों और ऑफिस के बॉस से माफी मांगी। अपने घर पर ट्यूशन पढ़ने वाली दो बच्चियों से माफी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed