फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case filed against 20 minors for taking out I love Mohammad procession in Varanasi

Varanasi: बनारस में 'आई लव मोहम्मद' जुलूस निकालने में 20 नाबालिग पर केस, वीडियो से हुई पहचान

Tue, 23 Sep 2025 03:07 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 23 Sep 2025 03:07 AM IST
सार

सिगरा पुलिस के अनुसार, लल्लापुरा के रहने वाले मुस्लिम सम्प्रदाय के युवकों और अज्ञात द्वारा डीजे के साथ जुलूस निकाला गया। आवागमन को बाधित कर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला गया, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Case filed against 20 minors for taking out I love Mohammad procession in Varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा में सोमवार की शाम आई लव मोहम्मद जुलूस निकालने में 20 नाबालिगों पर देर रात केस दर्ज किया गया। सिगरा इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि लल्लापुरा चौकी क्षेत्र में लगभग 15- 20 नाबालिग बच्चों द्वारा आई लव मोहम्मद बैनर के साथ जुलूस निकाले, जिनके पास कोई अनुमति नहीं थी। 20 नाबालिगों पर केस दर्ज किया गया है। वीडियो के आधार पर सभी की पहचान कराई जा रही है।

विज्ञापन


सिगरा पुलिस के अनुसार, लल्लापुरा के रहने वाले मुस्लिम सम्प्रदाय के युवकों और अज्ञात द्वारा डीजे के साथ जुलूस निकाला गया। आवागमन को बाधित कर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला गया, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जुलूस को निकालने को लेकर स्थानीय लोगों में काफी भय एवं आक्रोश व्याप्त है। 
विज्ञापन


लल्लापुरा में डीजे के साथ 'आई लव मोहम्मद' लिखे पोस्टर बैनर के साथ जुलूस निकालने में सिगरा थाने में सोमवार देर रात केस दर्ज किया गया। लल्लापुरा चौकी प्रभारी प्रशांत शिवहरे की तहरीर पर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने, नई परंपरा शुरू करने, मार्ग बाधित करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लल्लापुरा में सोमवार रात 15-20 युवक 'आई लव मोहम्मद' लिखे पोस्टर बैनर के साथ जुलूस निकाल रहे थे। डीजे बजाकर आवागमन को बाधित कर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला जा रहा था। आम जन मानस को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। जुलूस को लेकर स्थानीय लोगों में भय एवं आक्रोश व्याप्त है। इस प्रकार की नई परंपरा की शुरुआत कर वर्चस्व कायम कराने, सम्प्रादायिक सौहार्द बिगाड़ने और अराजकता फैलाने के प्रयास किए जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed