{"_id":"6718c51b8f48b957850bebf5","slug":"cartridge-recovered-again-ballia-girl-going-bihar-with-bag-said-i-just-to-make-delivery-arrested-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में फिर बरामद हुआ कारतूस : बैग लेकर बिहार जा रही थी युवती, बोली- मुझे सिर्फ डिलीवरी देनी थी; गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में फिर बरामद हुआ कारतूस : बैग लेकर बिहार जा रही थी युवती, बोली- मुझे सिर्फ डिलीवरी देनी थी; गिरफ्तार
Wed, 23 Oct 2024 03:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 23 Oct 2024 03:13 PM IST
सार
Ballia News : जीआरपी ने युवती से जब्त किया हुआ बैग खोला तो उनके होश उड़ गए। पूछताछ में युवती बोली कि इसके बारे में मुझे कुछ नहीं मालूम। मुझे बिहार में एक मित्र के यहां यह बैग देना था। दूसरी तरफ, अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मामले के बारे में जानकारी देती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया रेलवे स्टेशन पर 20 दिन बाद जीआरपी ने दूसरी बार भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया है। इसके साथ एक युवती को गिरफ्तार किया है। इसकी खबर लगते ही प्रशासन में खलबली मच गई।
विज्ञापन
भारी मात्रा में कारतूस की बरामदगी पर खुफिया विभाग की टीम अलर्ट हो गई। मौके पर पहुंच कर युवती से पूछताछ की। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई। त्योहारों को लेकर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुरक्षा को लेकर जीआरपी आरपीएफ काफी सतर्क है।
विज्ञापन
ट्रेनों व स्टेशन परिसर में लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में प्लेटफार्म संख्या दो पर खड़ी 05446 वाराणसी-छपरा पैसेंजर ट्रेन में चेकिंग के दौरान एक युवती के पास से ट्रॉली बैग से 750 पीस कारतूस मिला। सभी कारतूस 315 बोर का है।
विज्ञापन
इसके पूर्व 29 सितम्बर को दो अभियुक्तों को 825 कारतूस और दो कट्टे संग गिरफ्तार किया था। कारतूस संग पकड़ी गई युवती ने अपना नाम मनीता सिंह निवासी राजगढ़ (मिर्जापुर) बताया।
कहा कि ट्राली बैग को मित्र रोशन यादव व दो अन्य लोगों ने छपरा स्टेशन पर एक व्यक्ति को देकर वापस लौटने को कहा था। बैग में क्या है इसकी जानकारी नहीं है। कारतूस बरामदगी की सूचना पर जीआरपी सीओ रवि रतन गौतम बलिया स्टेशन पहुंच अभियुक्त से पूछताछ की।