फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Carpenter dies after falling into septic tank

Varanasi News: सेप्टिक टैंक में गिरने से कारपेंटर की मौत

Sun, 28 May 2023 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Carpenter dies after falling into septic tank
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के कंदवा दक्षिणी में शनिवार को मकान में काम करते समय निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में गिरने से कारपेंटर की मौत हो गई। सूचना पाकर मंडुवाडीह थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

कंदवा दक्षिणी निवासी बैंक कर्मी श्रीराम यादव के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। किरहिया निवासी कारपेंटर पप्पू विश्वकर्मा (46) अपने एक हेल्पर के साथ उनके मकान में काम कर रहा था। शाम के समय काम से खाली होने के बाद हेल्पर सामान समेटने लगा और पप्पू हाथ धो रहा था। उसी दौरान पप्पू का पैर फिसला और वह सेप्टिक टैंक में गिर गया। इसके साथ ही टैंक के ऊपर एक प्लाई भी गिर गई। इस वजह से टैंक का मुंह ऊपर से ढक गया। उधर, हेल्पर बाहर जाकर पप्पू को ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिला। इस पर उसे लगा कि पप्पू घर चला गया है। जब टाइल्स लगाने वाले मजदूरों ने प्लाई हटाई तो टैंक में पप्पू का शव दिखा। इस संबंध में मंडुवाडीह थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल के समीप सीसी कैमरा लगा हुआ है। हादसे में कारपेंटर की जान गई है। उसके परिजनों को घटना की जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed