फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Car Garage Mechanic Beaten to Death Over Comments Made About Young Woman in Varanasi

Varanasi News: युवती पर कमेंट करने पर कार गैराज मिस्त्री को पीट-पीटकर को मार डाला, परिजनों ने लगाया ये आरोप

Thu, 28 May 2026 07:33 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 28 May 2026 07:33 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में युवती पर कमेंट करने को लेकर हुई मारपीट में कार गैराज मिस्त्री की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
Car Garage Mechanic Beaten to Death Over Comments Made About Young Woman in Varanasi
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी कमिश्नरेट के सारनाथ थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह सिंहपुर निवासी कार गैराज मिस्त्री मनोज कुमार पटेल (40) अपने घर में मृत मिला। आरोप है कि युवती पर कमेंट करने पर उसे पीटा गया था। जिसके बाद घायल अवस्था में वह घर आया, सोया और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। तहरीर के आधार पर पुलिस युवती समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस को दिए तहरीर के अनुसार पीड़ित पक्ष ने बताया कि मनोज बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे वह बाइक से श्रीनगर बाजार जा रहा था। रास्ते में प्रिंस पटेल अपनी मौसी अर्चना पटेल के साथ मिलकर रास्ते में मनोज को रोक लिया और कहासुनी के बाद उसे मारापीटा, सिर पर लोहे के रॉड से वार किया। खून से लथपथ मनोज घर पहुंचा और मारपीट की बात किसी से नहीं बताई। दोपहर करीब दो बजे मनोज की पत्नी जब उसे जगाने पहुंची तो उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से आक्रोशित परिजनों ने हंगामा मचाया। मौके पर एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना और थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी पहुंचे और जांच की। पीड़ित पक्ष आरोप है कि विपक्षी प्रिंस पटेल दबंग प्रवृति का लड़का है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; तस्वीरें: अमन-चैन और खुशहाली की दुआओं के साथ मनाई गई बकरीद, ईदगाहों-मस्जिदों में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि आरोपी पक्ष का कहना है कि मनोज पटेल, अर्चना पर आए दिन अभद्र कमेंट करता था। रास्ते में आते जाते परेशान करता था। इस बात की जानकारी होने पर प्रिंस मौसी अर्चना समेत कुछ लोगों को लेकर घटना स्थल पर मौजूद था और जब मनोज आया तो उसे रोककर पूछताछ की। इस दौरान मनोज ने अभ्रद भाषा का प्रयोग किया। बात बढ़ी तो आरोपियों ने उसे धक्का दे दिया। बाइक से वह नीचे गिरा उसके सिर में चोट आई। इसके बाद वह उठा और घर चला गया। 

मनोज के घर पहुंचने के बाद खुद अर्चना ने डायल 112 पुलिस को दी। पुलिस के साथ अर्चना का परिवार भी मनोज के घर पहुंचा। उस समय मनोज चोटिल अवस्था में घर पर पड़ा था। जबकि मृतक की पत्नी ने बताया कि दोपहर दो बजे जब वह मनोज को उठाने गई तो वह मृत पड़ा था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। 

एसीपी विदुष सक्सेना ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। है। थाना प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। पूछताछ के लिए अर्चना और प्रिंस को हिरासत में लिया है। बाकि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed