फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Car and bike collided head on in varanasi two friends injured who going on duty

Varanasi: कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, ड्यूटी जा रहे दो दोस्त घायल, BHU ट्रॉमा सेंटर में कराए गए भर्ती

Mon, 02 Jan 2023 02:00 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 02 Jan 2023 02:00 PM IST
सार

वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र में सोमवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो दोस्त घायल हो गए। दोनों कल्लीपुर स्थित टाटा मोटर्स में ड्यूटी पर जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया

विज्ञापन
Car and bike collided head on in varanasi two friends injured who going on duty
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र में सोमवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो दोस्त घायल हो गए। दोनों कल्लीपुर स्थित टाटा मोटर्स में ड्यूटी पर जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। क्षतिग्रस्त बाइक और कार को कब्जे में लिया।

विज्ञापन


बरेका स्थित न्यू कॉलोनी निवासी चर्चिल सिंह और अमित श्रीवास्तव कल्लीपुर स्थित टाटा मोटर्स में नौकरी करते हैं। दोनों रोजाना की तरह एक ही बाइक से सोमवार सुबह ड्यूटी जा रहे थे।  राजातालाब बीरभानपुर गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार कार से बाइक की भिंड़त हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन


वहीं कार का बायां हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बाइक सवार चर्चिल और अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कार को गंगापुर निवासी अविनाश अग्रहरी चला रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और कार को कब्जे में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली के खंभे से टकराया बेकाबू वाहन, चार घायल 

मोहनसराय से गंगापुर जा रहा तेज रफ्तार चार पहिया अनियंत्रित होकर पहले पेड़ फिर बिजली के खंभे से जा टकराया। टक्कर से बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी। वाहन सवार गंगापुर निवासी राजकुमार जायसवाल और सैफ अली खान सहित चार लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed