फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cantt police raid at the house of history sheeters

हिस्ट्रीशीटरों के घर कैंट पुलिस की दबिश

Thu, 20 Jan 2022 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Cantt police raid at the house of history sheeters
वाराणसी। विधानसभा चुनाव को लेकर शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर बुधवार को कमिश्नरेट क्षेत्र में पुलिस ने अभियान चलाया। कैंट पुलिस ने नदेसर क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों के घरों पर दबिश दी। वहीं चुनाव में गड़बड़ी की फैलाने वालों के बारे में जानकारी ली। देर शाम मंडुवाडीह थाने की पुलिस ने लहरतारा बौलिया के पास वाहनों की तलाश ली। चितईपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने भिखारीपुर तिराहे से अन्य बाजारों में गश्त कर लोगों को निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि खरबूजा शहीद, मोटर मार्केट नदेसर, मिंट हाउस, वरुणा पुल सहित छावनी क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद परवेज, पंकज सक्सेना, हीरालाल यादव, राजेश यादव, विजय जायसवाल महेश उर्फ दारा के घर पर पहुंचकर उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। शिवपुर थाने की पुलिस ने थाना प्रभारी एसआर गौतम के नेतृत्व में पैरामिलिट्री फोर्स संग गिलट बाजार से पुरानी चुंगी, नेपाली बाग रेलवे फाटक, कांशीराम आवास तक फ्लैग मार्च किया गया।
विज्ञापन

मिर्जामुराद में सीओ बड़ागांव जगदीश कालीरमन व थाना प्रभारी मिर्जामुराद एसबी सिंह के नेतृत्व में सीआरपीएफ ने फ्लैग मार्च किया। उधर, पिंडरा के सिंधोरा थाना क्षेत्र के विभिन्न बाजारों सीआरपीएफ के कंपनी कमांडर आरबी सिंह, सिंधोरा इंस्पेक्टर सुनील सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। जंसा पुलिस ने संवेदनशील बूथ क्षेत्र कपरफोरवा, भतसार व खेवली, दीनदासपुर, हरसोस व कुंडरीया, बेसहुपुर व भड़ाव में चेकिंग अभियान चलाया। एसओ जंसा प्रेमनारायण विश्वकर्मा ने बताया कि संदिग्ध वाहनों की जांच भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed