फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cantt MLA went out to inspect Ramnagar road work, found flaws

Varanasi: रामनगर सड़क कार्य का निरीक्षण करने निकले कैंट विधायक, मिली खामियां, अधिकारियों को फटकारा

Thu, 19 Sep 2024 09:17 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 19 Sep 2024 09:17 PM IST
सार

रामनगर में कैंट विधायक एक्शन मोड में दिखाई दिए। विधायक सौरभ श्रीवास्तव रामनगर के सड़क चौड़ीकरण के कार्य का स्थलीय निरीक्षण करने निकले तो इन्हें निर्माण कार्य के दौरान भारी खामियां मिली सीवर लाइन के डैमेज होने से स्थानीय नागरिक परेशान थे और लगातार जनप्रतिनिधि से शिकायत कर रहे थे विधायक ने पैदल भ्रमण कर सच जाना तो जनता की परेशानी समझ में आई और अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Cantt MLA went out to inspect Ramnagar road work, found flaws
रामनगर में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव स्थलीय निरिक्षण करते - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर में लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम की जोनल अधिकारी शिखा मौर्य, लोक निर्माण विभाग, जलकल तथा जल निगम के अभियंता मौजूद रहे। विधायक ने पूरे मार्ग पर पैदल भ्रमण किया और हर उस स्थान पर रुके, जहां पीडब्ल्यूडी की जेसीबी से सीवर लाइन अथवा पेयजल लाइन डैमेज हुई थी।

विज्ञापन


विधायक ने पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं को जमकर खरी-खोटी सुनाई। विधायक ने कहा कि यदि किसी स्थान पर आपने बुनियादी सुविधाओं को नुकसान पहुंचाया है, तो बिना उसे रीस्टोर किये आप वहां से आगे नहीं बढ़ेंगे। विधायक ने साफ कहा कि जनता-जनार्दन की समस्याओं को लंबित रखा जाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक ने उस मार्ग से मंदिरों को शिफ्ट किए जाने के कार्य का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed