फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cant railway station will shine like Manduwadih, green signal from NR., work will start from January

मंडुवाडीह की तरह चमकेगा कैंट रेलवे स्टेशन, उत्तर रेलवे से मिली हरी झंडी, जनवरी से शुरू होगा काम

Mon, 30 Dec 2019 12:45 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला, वाराणसी
ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 30 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Cant railway station will shine like Manduwadih, green signal from NR., work will start from January
कैंट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

जिस तरह मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन स्वच्छता में चमचमा रहा है ठीक उसी तरह अब नए साल में कैंट रेलवे स्टेशन भी नजर आएगा। यहां स्वच्छता के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं में न केवल इजाफा होगा बल्कि पहले से मिल रही सुविधाओं की भी नियमित मानिटरिंग नए सिरे से होगी।

विज्ञापन


इसके लिए नेशनल क्वालिटी सर्किल फोरम आफ इंडिया (क्यूसीएफआई) और उत्तर रेलवे के बीच औपचारिकताएं पूरी हो चुकी है। जनवरी से यहां काम शुरू हो जाएगा। फिलहाल जिस प्रस्ताव को मंजूरी मिली है उसके हिसाब से कैंट रेलवे स्टेशन को एक माडल रेलवे स्टेशन के रुप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


कैंट रेलवे स्टेशन पर रोजाना नई दिल्ली, अहमदाबाद, गुजरात, जम्मू, मुंबई, बंगलुरू और बंगाल आदि प्रांतों के लिए 80 ट्रेनों का संचालन होता है। जिससे हर दिन करीब एक लाख यात्रियों का आवागमन होता है। देश विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक भी काशी विश्वनाथ, गंगा घाट, सारनाथ की सैर करने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन पर यात्रियों को साफ-सफाई, मूलभूत सुविधाएं पहले से बेहतर मुहैया कराई जा सके, इसके लिए समय-समय पर रेलवे के आलाधिकारी दौरा कर जायजा लेते है लेकिन अब कैंट रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट सरीखा बनाने की तैयारी चल रही है। क्यूसीएफआई और रेलवे के बीच बातचीत के साथ ही प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है।
 

Cant railway station will shine like Manduwadih, green signal from NR., work will start from January
manduadih railway station - फोटो : amar ujala

साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे के मंडलीय अस्पताल को भी बेहतर बनाने में फोरम मदद करेगा। क्यूसीएफआई की ओर से जल्द ही उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन को भी माडल स्टेशन के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव मंत्रालय को दिया जा सकता है। इसके लिए उत्तर रेलवे के एडीआरएम से भी फोरम के सदस्यों ने संपर्क साधा है।

कर्मचारियों को मिलेगी गुणवत्ता सुधार की ट्रेनिंग

क्वालिटी फोरम की ओर से कैंट रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों को गुणवत्ता सुधार की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। प्रस्ताव पर अभी गौर करें तो फोरम की ओर से कर्मचारियों को बेहतर कार्यशैली में सुधार लाने के साथ ही समय-समय पर कार्यों की मानिटरिंग कर स्टेशन को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने में मदद का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें स्टेशन पर जगह-जगह पड़े रेलवे गार्डों के बक्सों को सुव्यवस्थित तरीके से रखवाने से लेकर लगेज ढोने वाले कुलियों को भी दक्ष किया जाएगा।

फाइव ए सर्टिफिकेट से लैस है मंडुवाडीह स्टेशन

वर्तमान में मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन की सफाई व्यवस्था का जिम्मा क्वालिटी फोरम के कंधे पर है। यही वजह है कि पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन को फाइव-ए सर्टिफिकेट से नवाजा गया है। कोशिश है कि उत्तर रेलवे के कैंट स्टेशन को भी यह सर्टिफिकेट मिले।
 

Cant railway station will shine like Manduwadih, green signal from NR., work will start from January
varanasi cantt station - फोटो : अमर उजाला

कैंट रेलवे स्टेशन को स्वच्छता, मूलभूत सुविधाएं आदि के मामले में माडल स्टेशन बनाने के प्रस्ताव पर उत्तर रेलवे की सहमति मिल गई है। जनवरी माह से ही यहां भी फोरम की ओर से काम शुरू कराया जाएगा।
एएम चक्रवर्ती, सचिव क्यूसीएफआई

क्यूसीएफआई के पदाधिकारी ने जो प्रस्ताव दिया था उसे हरी झंडी दे दी गई है। पूर्ण विश्वास है कि फोरम के सहयोग से यात्री सुविधाओं से लेकर हर मामले में स्टेशन माडल के रूप में नजर आएगा।
डॉ. आनंद मोहन, स्टेशन डायरेक्टर, कैंट रेलवे स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed