फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Candidates will be able to apply online for admission in BHU

बीएचयू में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे अभ्यर्थी

Tue, 29 Mar 2022 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Candidates will be able to apply online for admission in BHU
बीएचयू में स्नातक में दाखिले के लिए आवेदन का इंतजार करने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। अभ्यर्थी दो अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। यहीं से प्रवेश परीक्षा संबंधी जानकारियां भी मिल सकेंगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एनटीए की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए इस बार कॉमन यूनिवर्सिटी इंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के माध्यम से प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। शिक्षा मंत्रालय की ओर से इसकी जिम्मेदारी एनटीए को दी गई है। एनटीए की ओर से ऑनलाइन आवेदन की तिथि भी जारी कर दी गई है। इस बारे में बीएचयू के परीक्षा नियंता मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि एनटीए की ओर से कराई जाने वाली सीयूईटी में विश्वविद्यालय भी शामिल हैं। संबंधित अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी एनटीए की वेबसाइट पर मिल जाएगी। बताया कि यूजीसी, शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अभाविप ने किया सीयूईटी कराने के फैसले का स्वागत
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप)ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों में सीयूईटी कराने के फैसले का स्वागत किया है। सोमवार को बीएचयू के एलडी गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता में परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी ने इसे छात्रों के हित में बड़ा फैसला बताया। केंद्रीयकृत प्रवेश परीक्षा से छात्र मेरिट के जंजाल से बाहर आएगा। उन्होंने तमिलनाडु के तंजावुर में घटित हुई लावण्या आत्महत्या प्रकरण पर भी परिषद की ओर से किए गए विरोध प्रदर्शन की जानकारी दी। इस दौरान बीएचयू इकाई अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, ईकाई मंत्री पुनीत मिश्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed