फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Candidates must arrive at the examination venue carrying only a black ballpoint pen, an admit card, and a photo ID.

Varanasi News: परीक्षा में केवल ब्लैक बॉल पॉइंट पेन, प्रवेश पत्र और एक फोटोयुक्त आईडी के साथ पहुंचें अभ्यर्थी

Sun, 24 May 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Candidates must arrive at the examination venue carrying only a black ballpoint pen, an admit card, and a photo ID.
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 रविवार को कराई जाएगी। इसके लिए जिले में 35 केंद्र बनाए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक भाेलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यूपीएससी ने इस बार परीक्षाएं कराने को लेकर नियमों में कई बदलाव किए गए हैं। इस बार अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट में उत्तर भरने के लिए सिर्फ ब्लैक बॉल पॉइंट पेन का इस्तेमाल करने को कहा गया है। साथ ही जिन भी अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र में उनकी फोटो साफ नहीं है, उन्हें दोनों पालियों की परीक्षा के लिए अपनी दो-दो पासपोर्ट साइज फोटो लाने को कहा गया है।
विज्ञापन

दो पालियों में सुबह 09:30 से 11:30 बजे तक और अपराह्न 02:30 बजे से 04:30 बजे तक यह परीक्षा होगी। इसमें 16025 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को त्रिस्तरीय जांच के बाद प्रवेश दिया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा से 45 मिनट पहले केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश यूपीएससी ने दिए हैं। परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र, ब्लैक पेन और फोटोयुक्त आईडी कार्ड के अलावा कोई भी सामग्री अंदर नही जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि इस परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी अभ्यर्थियों को केंद्र पर त्रिस्तरीय जांच से होकर प्रवेश मिलेगा। इसके लिए सभी केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगी। कहा कि यूपीएससी ने सबसे बड़ा बदलाव आंसर-की में किया है। इस बार प्रोविजनल आंसर की परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed