{"_id":"64555ec4b538d452fb0312ca","slug":"candidates-for-the-post-of-mayor-overcome-election-fatigue-know-the-trend-of-voting-varanasi-news-c-20-vns1013-189628-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: मेयर पद के प्रत्याशियों ने दूर की चुनावी थकान, वोटिंग का ट्रेंड जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: मेयर पद के प्रत्याशियों ने दूर की चुनावी थकान, वोटिंग का ट्रेंड जाना
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम का चुनाव खत्म होने के बाद शुक्रवार को मेयर पद के प्रत्याशियों ने थकान दूर की है। ज्यादातर ने परिवार के साथ समय बिताया। साथ ही शुभचिंतकों से वोटिंग के ट्रेंड पर फीडबैक लिया। समझने का प्रयास किया कि किस वार्ड से कितन वोट मिल सकते हैं?
योग से दिन की शुरूआत, परिवार के साथ रहे
भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी अशोक तिवारी के दिन की शुरुआत सुबह सात बजे से हुई। सुबह उन्होंने आधे घंटे योग किया। इसके बाद घर आए करीबियों से शहर के अलग-अलग इलाकों में हुए मतदान की जानकारी ली। वोटिंग के ट्रेंड को समझा और किस वार्ड से कितने वोट मिलेंगे, इसका आकलन किया। ज्यादातर सयम परिवार के साथ रहे। अशोक के मुताबिक, चुनाव प्रचार के बीच परिवार को समय नहीं दे पा रहे थे। आज का दिन बच्चों और परिवार के नाम रहा। देर शाम पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और करीबियों से मुलाकात हुई है। शनिवार से फिर वही पुरानी भागदौड़ वाली दिनचर्या शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
करीबियों के साथ चुनाव की समीक्षा
कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव ने शुक्रवार को आराम किया। परिवार के साथ रहे। हालांकि घर पर मिलने वालों का तांता लगा रहा। अनिल के मुताबिक पूजा-पाठ से दिन की शुरुआत हुई। जनसंपर्क के कारण थकान हो गई थी। दोस्तों और परिचितों के साथ चुनाव की समीक्षा भी होती रही। इसमें पत्नी नरगिस श्रीवास्तव ने पूरी मदद की। चुनाव खत्म होने पर शारीरिक राहत तो मिलती है, लेकिन मानसिक राहत नहीं। यह राहत अपनों के आसपास रहने से ही मिलती है।
विज्ञापन
बेटी को पढ़ाया, सुबह की सैर भी हुई
सपा के मेयर पद के प्रत्याशी ओपी सिंह ने थकान मिटाया है। दिन भर परिवार के साथ रहे। इससे पहले शुक्रवार की सुबह उठने के बाद स्टेडियम में सैर करने गए, फिर स्नान व ध्यान किया। कुछ समय तक जनता के बीच रहा। पत्नी डाॅ. शांति सिंह, बेटा अभिमन्यु प्रताप सिंह, बेटी आद्रिका सिंह के साथ पूरा समय बिताया। कुछ देर बेटी को पढ़ाया भी, जो नहीं हो पा रहा था। परिजनों से चुनाव पर भी चर्चा हुई है।
मां शीतला और गंगा के किए दर्शन
बसपा के मेयर पद के प्रत्याशी सुभाष चंद्र मांझी ने भी परिवार के साथ समय बिताया है। पत्नी निर्मला देवी, बेटे गोकुल, श्यामचंद्र, ज्ञानचंद्र और उमेश चंद्र के साथ घर पहही रहे। बाबा भोलेनाथ, मां शीतला और मां गंगा का चरण स्पर्श किया। जनसंपर्क के कारण वह परिवार को समय नहीं दे पा रहे थे। उनका कहना है कि संयुक्त परिवार है। भाइयों का परिवार भी साथ रहता है। उनके साथ काफी दिनों बाद चुनाव पर चर्चा हुई है।