{"_id":"644144a77d9824e2f10409b4","slug":"cancer-patients-will-not-wander-for-ct-scan-varanasi-news-c-20-vns1013-164629-2023-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: सीटी स्कैन के लिए नही भटकेंगे कैंसर पीड़ित, बीएचयू अस्पताल में जल्द लगेगी नई मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: सीटी स्कैन के लिए नही भटकेंगे कैंसर पीड़ित, बीएचयू अस्पताल में जल्द लगेगी नई मशीन
Thu, 20 Apr 2023 10:14 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 10:14 PM IST
सार
बीएचयू अस्पताल में आने वाले कैंसर पीड़ितों को अब सीटी स्कैन के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। डॉक्टर की सलाह के बाद जल्द ही रेडियोथेरेपी विभाग में जांच की सुविधा मिलेगी। इसके लिए विभाग में नई मशीन लगवाए जाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू अस्पताल में आने वाले कैंसर पीड़ितों को अब सीटी स्कैन के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। डॉक्टर की सलाह के बाद जल्द ही रेडियोथेरेपी विभाग में जांच की सुविधा मिलेगी। इसके लिए विभाग में नई मशीन लगवाए जाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल के रेडियोथेरेपी विभाग की ओपीडी में वाराणसी के साथ ही आसपास के जिलों और बिहार तक के करीब 100 कैंसर पीड़ित बीएचयू अस्पताल में इलाज के लिए आते हैं। इसमें करीब 15 से 20 लाेगों को सीटी स्कैन कराने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
अब तक कैंसर पीड़ितों को सामान्य मरीजों की तरह ही लाइन में लगकर सीटी स्कैन कराना पड़ता था, इसमें उनका समय तो लगता है साथ ही रिपोर्ट के लिए भी इंतजार करना पड़ता है। अब विभाग के पास अपनी मशीन होगी तो कैंसर पीड़ितों को बड़ी राहत होगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: बनारस में बढ़ रहा कोरोना का केस, पांच दिन में 90 मिले संक्रमित, BHU में बगैर मास्क नो इंट्री
जगह का चयन पूरा, जल्द आएगी मशीन
रेडियोथेरेपी विभाग के प्रो. सुनील चौधरी का कहना है कि विभाग में नई सीटी स्कैन मशीन लगवाने के लिए जगह का चयन कर लिया गया है। विभागीय स्तर पर नई मशीन लगवाने संबंधी औपचारिकताओं को पूरा कराया जा रहा है। सभी औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद आधुनिक तकनीक वाली सीटी स्कैन मशीन भी मंगाई जाएगी।