आईआईटी बीएचयू में कैंपस प्लेसमेंट में छात्रों पर बेहतर पैकेज दे रहीं कंपनियां, पिछले साल की तुलना में इतनी वृद्धि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी बीएचयू में चल रहे कैंपस प्लेसमेंट के पहले चरण में बुधवार को कुल 396 छात्रों का चयन हो गया। जिसमें 179 छात्र प्री प्लेसमेंट ऑफर वाले हैं। अलग-अलग जगहों से आईं 30 मल्टीनेशनल कंपनियों ने इस बार पहले चरण में 64 लाख रुपये तक का सालाना पैकेज छात्रों को दिया है, जो कि पिछले साल की तुलना में ज्यादा है।
आईआईटी में इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए ऑनलाइन ही प्लेसमेंट कराया जा रहा है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार का पैकेज बढ़ा है। पिछले साल ये आंकड़ा अधिकतम 58.21 लाख रुपये तक था।
आईआईटी बीएचयू के प्रशिक्षण और प्लेसमेंट प्रभारी के निर्देशन में एक दिसंबर से शुरू कैंपस प्लेसमेंट में इस बार कुल 1365 छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया है, जिसमें से 396 छात्रों का प्लेसमेंट के लिए चयन किया गया।
प्रभारी के अनुसार, पहले चरण में बजाज, माइक्रोसॉफ्ट, फ्लिपकार्ट, सिस्को, ओरेकल, जीटी, गूगल, उबर, फोन पे, इंस्टाबेस, जैगुआर, कनफ्लुएंट सहित अन्य कंपनियों के प्रतिनिधियों ने पहले चरण में साक्षात्कार किया। इसके अलावा दूसरे चरण में बुधवार को जियो प्लेटफार्म, पोस्टमैन, डच बैंक, फॉरआई, जंगली गेम्स आईसीआईसीआई आदि कंपनियों ने बुधवार को छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार कर उन्हें पैकेज दिया।
हालांकि इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से ही कई मल्टीनेशनल कंपनियों के प्रतिनिधि प्लेसमेंट में भाग लेने नहीं आ सके। इसके अलावा पिछले साल के सभी चरणों के कैंपस प्लेसमेंट में तीन चार छात्रों को सवा करोड़ रुपये तक का पैकेज भी मिला था। ऐसे में अभी प्लेसमेंट दूसरे सप्ताह तक चलेगा, तो उम्मीद की जा सकती है कि छात्रों को अभी और बेहतर विकल्प मिलेंगे।