{"_id":"659af193e5ecbcc1d20eb774","slug":"campaign-will-run-against-moneylenders-varanasi-news-c-193-1-jon1001-10606-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सूदखोरों के खिलाफ चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सूदखोरों के खिलाफ चलेगा अभियान
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में सूदखोरों की संख्या बढ़ गई है। सूदखोर बाजार में रुपये बांटने के लिए गुर्गे पाल रखे हैं। गुर्गे गरीबों की मुश्किलों का फायदा उठाते हुए उनका आभूषण आदि कीमती सामान रखकर उन्हें 10 फीसदी ब्याज पर रुपये उधार देते हैं। हर माह मूलधन का ब्याज लेने पहुंच जाते हैं। ऐसे ही एक गुर्गे पर सूदखोरी के मामले में एसपी के निर्देश पर शुक्रवार को शाहगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को पत्र भेजकर इलाके में अभियान चलाकर सूदखोरों को चिह्नित करने का निर्देश दिया है।
जिले में प्रमुख रूप से सूदखोरी का धंधा शहर के हनुमान घाट, कोतवाली, भंडारी, लाइन बाजार बदलापुर पड़ाव, बदलापुर, शाहगंज, केराकत, मछलीशहर, मड़ियाहूं में जोरों से चल रहा है। इस धंधे में सफेदपोश भी शामिल है। कुछ बड़े सूदखोर तो दो फीसदी पर अपने नीचे काम करने वाले लोगों को दे देते है, उसके नीचे वह जनता से हर माह 10 फीसदी पर ब्याज देकर वसूली करते है। वहीं कुछ आभूषण व्यापारी भी आभूषणों को गिरवी पर रखकर ब्याज पर रुपये देते हैं। रकम न देने पर आभूषण रख लेते है। इसी तरह से बिल्डर भी गरीबों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए कागजात रखवाकर ब्याज पर पैसे देते हैं, समय पर पैसा वापस न करने पर जमीन पर कब्जा कर लेते हैं।
....................................
2207 में अंडर ग्राउंड हो गए थे सूदखोर
वर्ष 2007 में एसपी शचि घिल्डियाल ने जिले में बड़े सूदखोरों के खिलाफ अभियान चलाया था। जिला मुख्यालय से लेकर बदलापुर, केराकत, शाहगंज क्षेत्र में सूदखोरों को चिह्नित किया गया था। उस समय सूदखोरी का धंधा करने वाले अंडर ग्राउंड हो गए थे।
विज्ञापन
चंद लाख रुपये के एवज में दे चुका एक करोड़ ब्याज, अब प्रापर्टी हड़पने की तैयारी :-
शाहगंज। शाहगंज कस्बे में 29 दिसंबर 2023 को एक व्यापारी से चंद लाख कर्ज के एवज में सूदखोर ने ब्याज के तौर पर एक करोड़ रुपये ले लिया। इसके बावजूद सूदखोर एक करोड़ का बकाया दिखाया और उसके दुकान व मकान की रजिस्ट्री करवा ली। पीड़ित एचडीएफसी बैंक काॅलोनी निवासी सूर्यकला सोनी की तहरीर पर शागंज कोतवाली में करूणेश उर्फ मंजीत गुप्ता व दिनेश जायसवाल पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
...............................................
वर्जन ...खूदखोरों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है। सूदखोरी का धंधा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
डाॅ.अजयपाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक।