फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CAG: BHU loses Rs 2.05 crore every year in electricity bill.

सीएजी : बीएचयू को हर साल बिजली बिल में 2.05 करोड़ का नुकसान

Sun, 06 Oct 2024 03:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
CAG: BHU loses Rs 2.05 crore every year in electricity bill.
12.33 रुपये प्रति यूनिट की दर से खरीद रहा बिजली, कम दर से हो रही वसूली
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बीएचयू को हर साल बिजली बिल की वसूली में 2.05 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन 12.33 रुपये प्रति यूनिट की दर बिजली खरीद रहा है, लेकिन दुकानदारों और निवासियों से कम वसूली हो रही है। सीएजी की रिपोर्ट से पता चला है कि कैंपस के दुकानदार 9.90 रुपये और आवासीय लोगों से 8.25 रुपये प्रति यूनिट की दर से वसूली हो रही है। सीएजी ने हैरानी जताई है कि बीएचयू की ओर से बिजली के बिल में न तो कोई सब्सिडी दी जाती है और न ही कोई छूट, तो फिर लागत रिकवरी से ज्यादा क्यों है।
सीएजी की रिपोर्ट में बताया गया है कि बीएचयू में 1430 घरों और दुकानों में बिजली की खपत होती है। ये सभी घर 2019-20 से लेकर 2021-22 के बीच आवंटित किए गए थे। दुकानदार वास्तविक रेट से 35.72 लाख कम और आवासीय लोग 1.69 करोड़ रुपये हर साल कम भुगतान कर रहे हैं। रिपोर्ट में बीएचयू ने सीएजी को बताया है कि वह ईडब्ल्यूएसएस के परामर्श के आधार पर बिजली का बिल चार्ज करता है। ऐसे में बीएचयू को ये नुकसान क्यों उठाना पड़ रहा है, सीएजी को स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका।
विज्ञापन

हर साल 18.15 लाख यूनिट है खपत
बीएचयू कैंपस में हर साल कॉमर्शियल दुकानों और घरों को मिलाकर प्रति व्यक्ति कुल खपत 6285 यूनिट है। एक दुकानदार पर 9304.58 यूनिट और एक आवासीय व्यक्ति पर 3266 यूनिट बिजली का हिसाब बैठ रहा है। हर साल बिजली की खपत 18.15 लाख यूनिट है। रिपोर्ट के मुताबिक, बीएचयू प्रशासन पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड से 12.33 रुपये में बिजली खरीद रहा है। ऐसे में कुल राशि 6.91 करोड़ होगी। जबकि, बीएचयू 9.90 रुपये और 8.25 रुपये प्रति यूनिट की दर वसूली कर रहा है तो कुल भुगतान 4.88 करोड़ रुपये हुए। इस तरह से बीएचयू को कुल 2 करोड़ 5 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed