फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Cabinet minister's supporters created ruckus, broke the lock of Avadhoot Lord Ram Samadhi site gate

Varanasi: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के समर्थकों का उत्पात, अवधूत राम समाधि स्थल के गेट का ताला तोड़ा

Sun, 22 Oct 2023 09:59 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 22 Oct 2023 09:59 AM IST
सार

यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद शनिवार को वाराणसी पहुंचे। अवधूत भगवान राम समाधि स्थल घाट पर आयोजित कार्यक्रम से पहले हंगामा हो गया। संजय निषाद के समर्थकों ने उत्पात मचाया। सूचना पाकर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

विज्ञापन
Cabinet minister's supporters created ruckus, broke the lock of Avadhoot Lord Ram Samadhi site gate
सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री संजय निषाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद के समर्थकों ने शनिवार को उत्पात मचाया। पड़ाव स्थित अवधूत भगवान राम समाधि स्थल के गेट का ताला तोड़ दिया। इसकी सूचना पाकर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। आरोप है कि रास्ते के विवाद से मंत्री समर्थ उग्र हो गए और समाधि स्थल के कर्मियों से मारपीट की है।

विज्ञापन


निषाद आरक्षण के समर्थन में शनिवार को निषाद पार्टी के कई कार्यक्रम हुए हैं। अवधूत भगवान राम समाधि स्थल घाट पर कार्यक्रम होना था। इसमें कैबिनेट मंत्री संजय निषाद मुख्य अतिथि थे। शाम लगभग पांच बजे कैबिनेट मंत्री अपने समर्थकों के साथ समाधि स्थल पहुंचे। समाधि स्थल का मुख्य द्वार खुला हुआ था। लेकिन, घाट की तरफ जाने वाला द्वार बंद था।

विज्ञापन

पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर मामला शांत कराया

द्वार खोलने को लेकर विवाद हो गया। इस बीच मंत्री के समर्थक गेट को पकड़कर धक्का देने लगे। किसी ने समाधि स्थल द्वार पर लगा ताला ईंट मारकर तोड़ दिया। इसे लेकर समाधि स्थल के कर्मियों ने नाराजगी जताई तो मंत्री समर्थक और उग्र हो गए। निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समाधि स्थल के कुछ कर्मियों की पिटाई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसीपी कोतवाली अमित पांडेय लंका, रामनगर और आदमपुर थाने की फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री संजय निषाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और रवाना हो गए।
घाट पर कार्यक्रम, पुलिस को नहीं थी जानकारी
सूजाबाद के समाधि स्थल घाट पर निषाद पार्टी का कार्यक्रम था, लेकिन इसकी जानकारी रामनगर पुलिस को नहीं थी। एलआईयू को भी कार्यक्रम की जानकारी नहीं थी।

गलतफहमी में आश्रम के दरवाजे से अंदर चले गए मंत्री
गलतफहमी में मंत्री आश्रम के दरवाजे से अंदर चले गए। दरवाजा खोलने को लेकर समर्थकों और आश्रम कर्मचारियों में नोकझोंक हो गई। बाद में मामला शांत हो गया। किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। - भरत उपाध्याय, थाना प्रभारी, रामनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed