{"_id":"634a57c876c9b91173710efc","slug":"cabinet-minister-sanjay-nishad-s-press-conference-in-varanasi-talk-about-bjp-alliance","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस: भाजपा गठबंधन को भगवान राम से जोड़ा, बोले-ये अटूट है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस: भाजपा गठबंधन को भगवान राम से जोड़ा, बोले-ये अटूट है
Sat, 15 Oct 2022 02:18 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 15 Oct 2022 02:18 PM IST
सार
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद आज वाराणसी में हैं। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आह्वान किया। बोले- वाराणसी से मोदी जी को पुनः ऐतिहासिक जीत मिले इसके लिए एक-एक मछुआरे समाज का वोट उन्हें प्राप्त हो। भाजपा गठबंधन को भगवान राम और निषाद राजा से जोड़कर कह दी बड़ी बात।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद वाराणसी दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने मत्स्य राहत कोष बनाने की बात कही। संजय निषाद बोले- मछलियों के जुलाई-अगस्त में निकालने में रोक लगा दी गई है क्योंकि उस समय मछलियां बच्चों के रूप में होते हैं। उन्होंने मत्स्य राहत कोष बनाने की बात कही जिससे मत्स्य पालकों के बच्चे भी पढ़ लिख कर आगे बढ़ सकें। मत्स्य आयोग बनाया गया है जिससे उन्हें क्रेडिट कार्ड, स्वस्थ बीमा तथा दुर्घटना बीमा का लाभ दिया जा रहा है। मत्स्य विभाग के निर्यात संवर्धन पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जिससे उन्हें अच्छा दाम मिल सके।
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आह्वान किया कि वाराणसी से मोदी जी को पुनः ऐतिहासिक जीत मिले इसके लिए एक एक मछुआरे समाज का वोट उन्हें प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम और निषाद राजा बहुत अच्छे दोस्त थे और आज उनका भाजपा गठबंधन भी अटूट है।

डॉ. संजय निषाद।
- फोटो : amar ujala
कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने वाराणसी के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत ने कहा है कि पिछले सत्तर सालों में जिस मछुआ समुदाय को कोई नहीं पूछता था उसके सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार सहित प्रदेश सरकार ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि मछुआ समुदाय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20,000 करो रुपए मत्स्य संपदा योजना के तहत आवंटित किए हैं। इसके अलावा मुफ्त बीमा योजना सहित उनके जीवन उन्नयन के लिए अन्य योजनाएं भी प्रदेश सरकार संचालित कर रही है। मछुआ समुदाय की महिलाओं को भी सरकार की योजनाओं का भली-भांति लाभ मिल रहा है।
और वह भी इससे जीविकोपार्जन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से अंग्रेजों द्वारा अपने फायदे के लिए इस समुदाय को क्रिमिनल कास्ट के रूप में दर्ज कर दिया गया था जिससे यह समुदाय अन्य समुदाय से कटा रहने लगा और उसके अंदर हीन भावना भर गए। इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हैं कि उन्होंने मछुआ समुदाय को फिर से सम्मान और गौरव दिलाने का कार्य किया है इसके लिए निषाद राज पार्टी 2024 के आम चुनाव में प्रधानमंत्री की अगुवाई में फिर से सरकार बने इसके लिए पुरजोर कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि नदियों में छोटी मछलियों को बचाने के उद्देश्य से महीन जाल का उपयोग प्रतिबंधित कर दिया है। पत्रकार वार्ता में संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।