फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cabinet minister's movable assets increased from 49 thousand to one crore 

up chunav 2022:  कैबिनेट मंत्री की चल संपत्ति 49 हजार से बढ़कर हो गई एक करोड़, पत्नी के पास है ढाई लाख के जेवर

Mon, 14 Feb 2022 11:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 14 Feb 2022 11:25 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री व भाजपा प्रत्याशी अनिल राजभर की पत्नी की चल संपत्ति 251722 थी। जो इस बार बढ़कर 452588 रुपये हो गई है। पिछली बार अनिल के पास 20 लाख और पत्नी के पास सात लाख अचल संपत्ति थी।
 

विज्ञापन
Cabinet minister's movable assets increased from 49 thousand to one crore 
शिवपुर विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी अनिल राजभर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैबिनेट मंत्री व वाराणसी के शिवपुर से भाजपा प्रत्याशी अनिल राजभर के दाखिल शपथ पत्र के अनुसार उनकी चल संपत्ति में खासा इजाफा हुआ है। पिछली बार अनिल की चल संपत्ति 48970 रही। जो इस बार बढ़कर एक करोड़ 97 हजार 215 रुपये हो गई है।

विज्ञापन


पिछली बार पत्नी की चल संपत्ति 251722 थी। जो इस बार बढ़कर 452588 रुपये हो गई है। पिछली बार अनिल के पास 20 लाख और पत्नी के पास सात लाख अचल संपत्ति थी। इस बार अनिल के पास 30 लाख और पत्नी के पास 50 लाख हो गई है।
विज्ञापन


वहीं, उन्होंने पांच साल पहले किसान आंदोलन संबंधी मुकदमे का जिक्र किया था। उस समय यह मुकदमा लंबित था। इस बार के शपथ पथ में शून्य दिखाया गया है। साथ ही पिछली बार स्वयं के पास 5 हजार नगदी थी। जो इस बार बढ़कर 25 हजार हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली बार पत्नी के पास नगदी नहीं थी। इस बार पत्नी के पास पांच हजार रुपये हो गया है। पिछली बार अनिल और उनकी पत्नी के पास 70-70 हजार रुपये के जेवर थे। इस बार अनिल के पास दो मोबाइल हैं और पत्नी के पास ढाई लाख रुपये के जेवर हैं।

90 लाख हो गई नीलकंठ तिवारी की अचल संपत्ति

Cabinet minister's movable assets increased from 49 thousand to one crore 
शहर दक्षिणी विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी डाक्टर नीलकंठ तिवारी। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी शहर दक्षिणी के विधायक व राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी की ओर से दाखिल पर्चे के अनुसार वे संपूर्णानंद से पीएचडी हैं। उन्होंने छात्रसंघ चुनाव से संबंधित एक अपराध का जिक्र किया है, जो लागू नहीं है। पिछली बार मामला लंबित था। पांच साल पहले नीलकंठ के पास 40 हजार नगद था। जो इस बार बढ़कर एक लाख रुपये हो गया है।

पत्नी के पास पांच हजार रुपये था। जो इस बार बढ़कर दस हजार रुपये है। नीलकंठ के पास स्विफ्ट कार है। उनकी चल संपत्ति की कीमत 11 लाख 6 हजार 470 रुपये थी। जो इस बार बढ़कर 65 लाख 31 हजार 727 रुपये हो गई है। पत्नी के पास चल संपत्ति एक लाख 95 हजार से बढ़कर 4.77 लाख हो गई है। नीलकंठ की अचल संपत्ति 25 लाख रुपये थी। जो इस बार बढ़कर 90 लाख हो गई है।

करोड़पति हैं आप के प्रत्याशी डॉ. आशीष

वाराणसी शहर उत्तरी से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आशीष कुमार जायसवाल ने सोमवार को नामांकन किया। उनके शपथ पत्र के अनुसार वे करोड़पति हैं। उनकी चल संपत्ति 71 लाख 99 हजार 639 रुपये है। पत्नी की 53 लाख 50 हजार 936 रुपये है। बेटी के नाम 6 लाख 75 हजार 794 रुपये हैं।

अचल संपत्ति स्वयं की एक करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपये है। पत्नी की 37.50 लाख की है। उनके पास 9.78 लाख रुपये की कार है। स्वयं के पास 10 लाख 80 हजार रुपये का 210 ग्राम सोना, 15 लाख 12 हजार का 315 ग्राम सोना पत्नी के नाम पर है। इसके अलावा तीन लाख 36 हजार मूल्य का 70 ग्राम सोना बेटी के नाम है। मढ़ाव लमही के रहने वाले आशीष पेशे से कार्डियोलाजिस्ट हैं। इसके अलावा दो अलग अलग बैंकों के 13 लाख 42 हजार 60 रुपये के कर्जदार हैं। आपराधिक मुकदमा शून्य है।

लखपति किशन दीक्षित पर हैं 11 मुकदमे

Cabinet minister's movable assets increased from 49 thousand to one crore 
शहर दक्षिणि विधान सभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी किशन दीक्षित । - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी शहर दक्षिणी से सपा के प्रत्याशी कामेश्वर नाथ दीक्षित (किशन दीक्षित) की ओर से दाखिल पर्चे के अनुसार वे लखपति हैं। तीन लाख रुपये का सोना किशन के पास है जबकि पत्नी के पास भी तीन लाख रुपये का सोना है। किशन के पास नगद 2.25 लाख रुपये है। जबकि पत्नी के पास दो लाख रुपये है।

चल संपत्ति 9 लाख 8 हजार 112 रुपये है। पत्नी की 18 लाख 38 हजार 900 रुपये है। किशन और पत्नी के पास अचल संपत्ति नहीं है। उनकी शैक्षिक योग्यता एलएलबी है। उन्होंने शहर के विभिन्न थानों में 11 मुकदमों का जिक्र किया है।

अजय राय पर पांच साल में बढ़ गई मुकदमों की संख्या 

Cabinet minister's movable assets increased from 49 thousand to one crore 
पिंडरा विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय । - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के पिंडरा से कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय की ओर से दाखिल पर्चे के अनुसार उन पर दर्ज मुकदमों की संख्या पांच सालों में बढ़ी है। 2017 में जहां अजय राय पर नौ मुकदमे थे वहीं 2022 में इसकी संख्या बढ़कर 17 हो गई है। अजय राय की अचल संपत्ति 55 लाख से बढ़कर एक करोड़ 10 लाख रुपये हो गई है।

पत्नी की अचल संपत्ति 40 लाख से बढ़कर 75 लाख हो गई है। चल संपत्ति अजय राय की 4 लाख 43 हजार 466 से बढ़कर 5 लाख 87 हजार 348 रुपये, पत्नी की चल संपत्ति 11लाख 38 हजार 452 से बढ़कर 46 लाख 20 हजार 468 हो गई। पिछले चुनाव में अजय राय के पास नकदी एक लाख 15 हजार थी जो इस साल एक लाख 70 हजार और पत्नी के पास नकदी एक लाख 45 हजार 520 से बढ़कर एक लाख 50 हजार हो गई। अजय राय काशी विद्यापीठ से स्नातक हैं। 

पांच साल में छह गुना बढ़ गई पिंडरा विधायक अवधेश सिंह की संपत्ति

Cabinet minister's movable assets increased from 49 thousand to one crore 
पिंडरा विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी डाक्टर अवधेष सिंह। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के पिंडरा से विधायक डॉ. अवधेश सिंह की ओर से दाखिल पर्चे के अनुसार उनकी अचल संपत्ति एक करोड़ 70 लाख से बढ़कर छह करोड़ 18 लाख हो गई है। शपथपत्र के अनुसार विधायक की 2017 में अचल संपत्ति एक करोड़ 70 लाख रुपये थी जो 2022 में छह करोड़ 18 लाख 14 हजार छह सौ 60 हो गई है।

वहीं पत्नी की अचल संपत्ति भी 60 लाख से बढ़कर 87 लाख हो गई है। चल संपत्ति 32 लाख 74 हजार 145 से बढ़कर 47 लाख 70 हजार 46 रुपये हो गई है और पत्नी की चल संपत्ति 13 लाख 98 हजार 289 से बढ़कर 24 लाख 80 हजार 392 रुपये हो गई है। हालांकि विधायक की नकदी 2017 में 45 हजार से घटकर 27 हजार और पत्नी की नकदी 19 हजार से कम होकर 16 हजार हो गई है। वहीं अवधेश सिंह पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है और वह काशी विद्यापीठ से पीएचडी हैं।

पांच साल में घट गई कैंट विधायक की चल-अचल संपत्ति

भाजपा के कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव की ओर से नामांकन के लिए दाखिल पर्चे के अनुसार चल-अचल संपत्ति में कमी आई है। कैंट विधायक की चल संपत्ति 2017 में जहां 80 लाख 31 हजार 630 रुपये थी जो 2022 में घटकर 36 लाख 47 हजार 42 रुपये हो गई है।

नकदी 2017 में 21 हजार थी जो 2022 में 18 हजार हो गई, जबकि पत्नी की आय 45 हजार से बढ़कर 47 हजार हो गई। अचल संपत्ति 2017 में 96 लाख 90 हजार थी जो 2022 में घटकर 93 लाख 50 हजार हो गई। सौरभ बीएचयू से वाणिज्य स्नातक हैं और उनपर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। 

राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल की तीन करोड़ से बढ़कर 16 करोड़ हो गई अचल संपत्ति

राज्यमंत्री व उत्तरी के प्रत्याशी रवींद्र जायसवाल की ओर से दाखिल पर्चे के अनुसार उनके पास रिवाल्वर और पत्नी के पास राइफल है। उनके ऊपर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे हैं। रवींद्र के पास पिछली बार स्वयं के पास नगदी 1.72 लाख रुपये थी। जो कि इस बार 2.32 लाख रुपये हो गई है।

पत्नी के पास पिछली बार 1.74 लाख रुपये थी जो इस बार बढ़कर 2.14 लाख हो गया है। रविंद्र के पास 16.22 लाख रुपये का सोना, 4.40 लाख की चांदी और 3.20 लाख का हीरा था। जो इस बार बढ़कर 27.64 लाख रुपये का सोना, 4.93 लाख की चांदी और 4.18 लाख रुपये का हीरा हो गया है।

जबकि पत्नी के पास पिछली बार 25.07 लाख रुपये का सोना, 2.20 लाख की चांदी और 6.40 लाख का हीरा था। इस बार पत्नी के पास 43.74 लाख रुपये का सोना, 2.46 लाख रुपये की चांदी और 7.53 लाख रुपये का हीरा है। चल संपत्ति 1.21 करोड़ रुपये थी। जो इस बार बढ़कर एक करोड़ 84 लाख 53 हजार 901 रुपये है।

पिछली बार पत्नी की चल संपत्ति 86.78 लाख थी। जो इस बार बढ़कर 77.55 लाख रुपये हो गई है। पिछली बार अचल संपत्ति 3.93 करोड़ रुपये थी। जो कि इस बार 16.81 करोड़ हो गई है। पिछली बार पत्नी की अचल संपत्ति 33.67 लाख थी। इस बार बढ़कर 7.35 करोड़ रुपये हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed