{"_id":"605345e73a9ecb435e2322dd","slug":"cabinet-minister-anil-rajbhar-said-mla-or-mp-fund-will-not-be-funded-in-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में अब नहीं लगेगा विधायक या सांसद निधि का पैसा- कैबिनेट मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में अब नहीं लगेगा विधायक या सांसद निधि का पैसा- कैबिनेट मंत्री
Thu, 18 Mar 2021 05:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 18 Mar 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
अनिल राजभर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि गांवों के विकास कार्य में अब सांसद और विधायक निधि का पैसा नहीं लगेगा। जिसके लिए बहुत जल्द ही शासनादेश लाया जाएगा।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ने वाराणसी के शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के भट्ठी गांव में चौपाल में आए लोगों को संबोधित हुए कहा कि सरकार ने गांवों में ग्रामसभा के विकास के लिए इतना ज्यादा पैसा देने की योजना बनाई है कि अब किसी भी गांव में सांसद, विधायक और लोकनिर्माण विभाग सहित किसी भी बड़ी एजेंसी को अब काम करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसके लिए जल्दी ही शासनादेश लाया जाएगा। गांवों में जहां मरने के बाद अंतिम संस्कार की रस्म की जाती है। हर गांव को पचास पचास लाख रुपया दिया जाएगा। जिससे वहां तक जाने के लिए रास्ता, पानी की व्यवस्था और पीपल का पेड़ नहीं है तो उसको लगवाकर उसका संरक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए एक कमरे का निर्माण किया जाएगा। साथ ही कहा कि वाराणसी-भदोही मार्ग शासन से फोरलेन के लिए स्वीकृति मिल गई है। जहां बहुत जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।