{"_id":"67fbea1f19367335ba011058","slug":"cabinet-minister-anil-rajbhar-counted-the-achievements-in-jan-chaupal-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने जन चौपाल में गिनाई उपलब्धियां, विकास कार्यों की ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने जन चौपाल में गिनाई उपलब्धियां, विकास कार्यों की ली जानकारी
Sun, 13 Apr 2025 10:15 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 13 Apr 2025 10:15 PM IST
सार
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने जन चौपाल लगाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई और विकास कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान विकास कार्यों का जनता से फीडबैक लिया और कहा कि भाजपा हर परिस्थिति में जनता के साथ है।
विज्ञापन
चौपाल लगाते कैबिनेट मंत्री
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
चिरईगांव भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने रविवार को देर शाम चिरईगांव ब्लाक के ग्राम पंचायत मढ़नी में जनचौपाल लगा कर सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उसका जम कर बखान किया।
विज्ञापन
वहां उपस्थित लाभार्थियों से उनको मिल रहे लाभ की भी जानकारी ली। उन्होंने नौजवानो को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोई भी बेरोजगार नहीं रहेगा। सरकार ने खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का रास्ता खोल दिया है। इससे खेल-कूद में लोगों की रुचि बढ़ी है।
विज्ञापन
इसके अलावा विभिन्न प्रकार के रोजगार परक योजनाओं के लिए बैंकों से सस्ते ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने की भी ब्यवस्था की गई है।सम्बिधान निर्माता बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर के जयन्ती की पूर्व संध्या पर उनको नमन करते हुए कहा उनके उच्च आदर्शों को कायम रखने में पार्टी कोई भी कोर कसर बाकी नहीं रखेगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रमुख रूप से कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि संजय सिंह,अधिशासी अभियंता विद्युत भारत-भूषण राय, एसडीओ विक्रान्त, गौरव सिंह, प्रेम चौहान, राहुल पाण्डेय एडवोकेट, श्याम कार्तिक मिश्रा, नवीन मिश्रा, देवमणि तिवारी मंगरू राजभर कमलेश मौर्या आदि उपस्थित रहे।