फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   cabenate Minister of Yogi government said criminal is like a dog if run he will run in Bhadohi

भदोही: योगी सरकार के मंत्री बोले- अपराधी कुत्ते की तरह होता है, भागेंगे तो दौड़ाएगा

Sun, 06 Dec 2020 04:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 06 Dec 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
cabenate Minister of Yogi government said criminal is like a dog if run he will run in Bhadohi
पूजा करते कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी। - फोटो : अमर उजाला

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी रविवार को भदोही जिले के गोपीगंज पहुंचे। यहां वह गोपीगंज नगर के बड़े शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित अभिनंदन समारोह में वतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि गुंडा माफिया राज को खत्म करके 'सबका साथ-सबका विकास' के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

उन्होंने पत्रकारों के एक सवाल पर कहा कि अपराधी कुत्ते की तरह होता है। आप भागेंगे तो वह दौड़ाएगा। गोपाल नंदी का यह बयान बाहुबली विधायक विजय मिश्र पर कमेंट माना जा रहा है। आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी पर जानलेवा हमले का आरोप विधायक विजय मिश्रा पर है। विधायक पर कई रंगदारी मांगने के मामले भी चल रहे हैं। विधायक विजय मिश्र इस समय आगरा की जेल में बंद हैं।
विज्ञापन



साथ ही उन्होंने कहा कि आज सीएम योगी और पीएम मोदी की एक मिसाल कायम है कि जब कोई गुंडा माफिया के ऊपर कार्रवाई होती है तो योगी सरकार की जय-जयकार होती है। गुंडा माफिया अपनी जमानत को खारिज कराकर जेलों में रहना पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नंदी ने कहा कि जब पाकिस्तान में सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी, तो लोगों ने सरकार की काफी तारीफ की थी। उन्होंने कहा, आज शिक्षकों को मुख्यमंत्री प्रमाण पत्र देकर सम्मानित कर रहे हैं। 36,000 शिक्षकों की भर्ती की गई है, अन्य सरकारों में सुविधा शुल्क देकर ही लोगों को नौकरियां मिलती थीं, लेकिन योगी सरकार में किसी भी शिक्षक को सुविधा शुल्क नहीं देना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed