{"_id":"6161f41d8ebc3edaf1150db9","slug":"bypass-line-will-be-built-from-cantt-station-to-vyasnagar-varanasi-news-vns616406751","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट स्टेशन से व्यासनगर तक बनेगी बाईपास लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट स्टेशन से व्यासनगर तक बनेगी बाईपास लाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यार्ड रिमॉडलिंग के तहत कैंट रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ियों का दबाव कम करने के लिए व्यास नगर स्टेशन तक स्पेशल बाईपास लाइन का निर्माण किया जा रहा है। इस बाईपास लाइन के बनने के बाद कैंट स्टेशन के किसी भी प्लेटफार्म पर मालगाड़ी नहीं गुजरेगी।
यह सभी मालगाड़ियां स्टेशन के नौ नंबर प्लेटफार्म से लगे बाईपास लाइन से गुजार दी जाएंगी। ये गाड़ियां सीधा व्यासनगर निकल जाएंगी। इससे स्टेशन के ट्रैफिक को भी आसानी से नियंत्रित किया जा सकेगा। नौ नंबर प्लेटफार्म के बगल से जाने वाली स्पेशल बाईपास लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है। अंधरापुल के साथ शनिवार को नौ नंबर प्लेटफार्म के बाहर भी काम शुरू कर दिया गया। मालगाड़ियों के अलावा कैंट स्टेशन पर ट्रैफिक होने की वजह से कुछ यात्री ट्रेनों को यार्ड में खड़ा करना पड़ता था।
गुड्स ट्रांसपोर्टेशन का मिलेगा लाभ
कैंट स्टेशन से गुजरने वाली मालगाड़ियों को अब किसी प्लेटफार्म पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही उन्हें यार्ड में भी खड़ा नहीं रहना होगा। बाईपास लाइन निर्माण के बाद मालगाड़ियां आसानी से बाहर ही बाहर स्टेशन से गुजारी जा सकेंगी। जिससे रेलवे द्वारा गुड्स ट्रांसपोर्टेशन किया जा सकेगा। इससे समय की बचत होने के साथ माल भी समय से अपनी जगह पहुंच सकेगा। जिससे रेलवे को भी लाभ होगा।
विज्ञापन
नौ नंबर प्लेटफार्म से लगाकर स्पेशल बाईपास लाइन का निर्माण चल रहा है। सभी मालगाड़ियां व यार्ड में प्रतीक्षा में खड़ी ट्रेनों को अब इंतजार नहीं करना होगा। इससे स्टेशन का ट्रैफिक कंट्रोल करने में आसानी होगी।
आनंद मोहन, निदेशक, कैंट स्टेशन