फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   By giving 'knock' from house to house, measures to prevent diseases

मारी से बचाव के उपाय

Sun, 20 Jun 2021 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
By giving 'knock' from house to house, measures to prevent diseases
मौसम में बदलाव की वजह से मच्छर जनित बीमारियों के साथ ही संचारी रोग (मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया, चिकनगुनिया आदि) के प्रति जागरूकता के लिए स्वास्थ्य कर्मी घर-घर दस्तक देंगे। एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान की शुरुआत होगी। कर्मचारी पूरे महीने लोगों के बीच पहुंचकर बीमारियों से बचाव के उपाय बताएंगे। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। साथ ही फाइलेरिया उन्मूलन के लिए आइवर्मेक्टिन-डीईसी-एल्बेंडाजोल (आईडीए) कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर टास्क फोर्स का गठन करने के बाद बैठक और प्रशिक्षण के माध्यम से अभियान के बारे में स्वास्थ्य कर्मियों, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी जा रही है। अभियान में 11 विभागों को शामिल किया गया है। इनमें नगर विकास विभाग, पंचायती राज/ग्राम विकास विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभगा, शिक्षा विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, सूचना विभाग एवं उद्यान विभाग शामिल हैं। साथ ही यूनिसेफ, डब्ल्यूएचओ, पाथ, पीसीआई, एनपीएसपी से भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस पर रहेगा फोकस
एडिशनल सीएमओ डॉ. एसएस कन्नौजिया ने बताया कि अभियान के दौरान घर और आसपास जल जमाव न होने देने, साफ-सफाई रखने, ताजा भोजन करने, पानी उबाल कर पीने, साबुन से हाथ अच्छी तरह धोने, खुले में शौच से नुकसान आदि के बारे में जागरूक किया जाएगा। किसी भी प्रकार के रोग से पीड़ित होने पर रोगी को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी व पीएचसी पर पहुंचाया जाएगा। घर-घर भ्रमण के दौरान आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बुखार के रोगियों की सूची, आईएलआई (इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस), क्षय रोग के लक्षणयुक्त एवं कुपोषित बच्चों की सूची भी तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed