फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Businessman shoots himself with licensed pistol condition critical after bullet lodges in chest in varanasi

वाराणसी: व्यवसायी ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, सिर में गोली फंसने से हालत गंभीर

Thu, 10 Sep 2026 09:21 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 10 Sep 2026 09:21 AM IST
सार

वाराणसी में पांडेयपुर के प्रमुख व्यवसायी विजेंद्र सोनी ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। सिर में गोली फंसने के चलते हालत गंभीर बताई जा रही है। बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Businessman shoots himself with licensed pistol condition critical after bullet lodges in chest in varanasi
व्यवसायी विजेंद्र सोनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंट थाना क्षेत्र के पांडेयपुर में बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे विजेंद्र कुमार सोनी (50) ने लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस को कमरे से डायरी मिली जिसमें उसने अपने बड़े भाई नरेंद्र सोनी को संबोधित कर बेटी प्रीति की शादी तय समय और स्थान पर कराने, बेटे-बेटी के भविष्य और उनकी जिम्मेदारी संभालने की बात लिखी है। डायरी में लिखे नोट में कुछ ऐसी बातों का भी उल्लेख है, जिनमें विजेंद्र ने अपनी गलती नहीं होने की बात कही है।

विज्ञापन


पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर घटना के कारणों की जांच कर रही है। पांडेयपुर निवासी विजेंद्र रोज की तरह बृहस्पतिवार सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे। घर से 30 मीटर दूर पहुंचने के बाद उन्होंने लाइसेंसी पिस्टल सिर में सटाकर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल विजेंद्र को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर उन्हें बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां आईसीयू में उनका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक, गोली सिर में फंसी हुई है। हालत गंभीर है और ऑपरेशन की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में पत्नी, बेटा-बेटी और मां
परिजनों के मुताबिक, विजेंद्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर हैं। परिवार में पत्नी, एक बेटा, एक बेटी और मां हैं। बेटी प्रीति की शादी तय होने की बात भी सामने आई है। सुसाइड नोट में बच्चों की शादी और भविष्य को लेकर परिवार से जिम्मेदारी निभाने की बात लिखने के बाद पुलिस ने इसे जांच में शामिल किया है। परिजनों का कहना है कि उन्हें परिवार में किसी बड़े विवाद या परेशानी की जानकारी नहीं थी। ऐसे में विजेंद्र ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं है। नोट में लिखी बातों और परिजनों के बयानों पर पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed