बैंकों की जारी हड़ताल से पूर्वांचल में 2000 करोड़ का कारोबार प्रभावित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समान काम समान वेतन, पुरानी पेंशन योजना बहाली, पांच दिवसीय बैंकिंग समेत 12 सूत्रीय मांगें न पूरी होने के विरोध में बैंक कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। बैंकों के न खुलने से दो दिन में जिले में 1000 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ, वहीं 35 हजार चेक और ड्राफ्ट का क्लीयरेंस नहीं हो सका। कर्मचारियों ने अगले महीने भी 11 से 13 मार्च तक हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। दो दिन की हड़ताल से जिले में 1000, जबकि पूर्वांचल में 2000 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ।
दो दिन की हड़ताल के अंतिम दिन शनिवार को इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक आफ इंडिया, केनरा बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, बैंक आफ इंडिया की शाखाओं पर ताला बंद होने से ग्राहकों को निराश लौटना पड़ा। शाखाओं पर बैंक हड़ताल की नोटिस भी चस्पा की गई थी।
उधर, यूनाइटेड फोरम बैंक आफ यूनियन की जिला इकाई की ओर से बैंक आफ इंडिया आंचलिक कार्यालय महमूरगंज पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर बुद्धि शुद्धि यज्ञ में आहुति दी। अध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि अगर समय रहते मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज होगा।
यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष आरबी चौबे और मंत्री संजय कुमार शर्मा ने बताया कि अब तक कई बार धरना-प्रदर्शन के बाद भी न तो वेतन वृद्धि की गई और न ही समान काम समान वेतन की व्यवस्था लागू हुई। पांच दिवसीय बैंकिंग योजना, पारिवारिक पेंशन में सुधार, काम का निर्धारण भी तय नहीं हो सका है।