फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Buses will operate in Kashi on the lines of Delhi Metro passengers will get complete information

Varanasi News: दिल्ली मेट्रो के तर्ज पर काशी में होगा बसों का संचालन, यात्रियों को मिलेगी रूट की पूरी जानकारी

Thu, 29 Dec 2022 08:33 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 29 Dec 2022 08:33 AM IST
सार

वाराणसी में इस समय 50 स्मार्ट सिटी बसों का संचालन होता है, जो शहर के 25 किमी की परिधि में चलाई जाती हैं। बसों में यात्रियों की भीड़ को देेखते हुए 50 और ई बसें चलाने की योजना है। साथ ही दिल्ली मेेट्रो की तर्ज पर इन बसों में भी आवाज और डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से यह बताया जाएगा कि बस कहां पहुंचने वाली है, किस रूट से होकर जाएगी।

विज्ञापन
Buses will operate in Kashi on the lines of Delhi Metro passengers will get complete information
बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आप कैंट पहुंचने वाले हैं, यह बस कैंट, सिगरा, रथयात्रा... होते हुए लंका तक जाएंगी। जी हां, इस तरह की आवाज अब शहर में चलने वाली ई-बसों में यात्रियों को सुनाई देगी। इसके लिए परिवहन निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही ये सेवा यात्रियों को मिलने लगेगी। 

विज्ञापन

इस समय शहर में 50 स्मार्ट सिटी बसों का संचालन होता है, जो शहर के 25 किमी की परिधि में चलाई जाती हैं। बसों में यात्रियों की भीड़ को देेखते हुए 50 और ई बसें चलाने की योजना है। साथ ही दिल्ली मेेट्रो की तर्ज पर इन बसों में भी आवाज और डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से यह बताया जाएगा कि बस कहां पहुंचने वाली है, किस रूट से होकर जाएगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा के मुताबिक ई-बसों में दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर यात्रियों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था लागू करने की तैयारी चल रही है। जनवरी में ये सेवा शुरू होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


काशी की भी बताई जाएगी विशेषता
परिवहन निगम और प्रशासन ने निर्णय लिया है कि ई-बसों में काशी की विशेषताओं के बारे में भी यात्रियों को जानकारी दी जाएगी। इसके लिए बसों में लगे ऑडियो सिस्टम से धीमी आवाज में इसका प्रसारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Buses will operate in Kashi on the lines of Delhi Metro passengers will get complete information
वाराणसी - फोटो : अमर उजाला
एक दिन का पास देने की है योजना
दिल्ली की तर्ज पर एक दिन का पास जारी करने की योजना चल रही है, जिसे किसी भी बस में निर्धारित शुल्क देकर यात्री बनवा सकेेंगे। इसके बाद पूरे दिन कि सी भी ई-बस से कहीं भी आ-जा सकेंगे। इसके बाद उन्हें कोई अलग शुल्क नहीं देना होगा। 

स्मार्ट कार्ड भी जारी करने की योजना
पर्यटकों की सुविधाओं को देखते हुए विभाग की ओर से एक स्मार्ट कार्ड जारी करने की योजना है, जिसे रिचार्ज कराने की सुविधा होगी। इस कार्ड से वह ई बसों में कहीं भी आ-जा सकेंगे। आरएम ने बताया कि इसके लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता भी हुई है। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए कवायद भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed