फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bus filled with 42 school children overturns on Ring Road, 10 injured

Varanasi News: रिंग रोड पर 42 स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, 10 घायल

Thu, 21 Nov 2024 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Bus filled with 42 school children overturns on Ring Road, 10 injured
3 को सिर और 7 बच्चों के हाथ में आई चोट, सभी को अस्पताल से मिली छुट्टी, चालक फरार
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंच कर जाना हाल, काशी दर्शन कर लौट रहे थे बच्चे

संवाद न्यूज एजेंसी
हरहुआ। बड़ागांव थाने क्षेत्र के हरहुआ रिंग रोड चौराहे पर बुधवार शाम सात बजे बच्चों से भरी निजी स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार 42 बच्चों में से 10 को हल्की चोटें आई हैं। बच्चों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। काशी दर्शन के लिए बच्चे टूर से लौट रहे थे। जिलाधिकारी ने घटना के बाबत जानकारी ली।
जंसा थाने क्षेत्र के जीवरामपुर, गोराई के पीपीएस स्कूल की बस 42 बच्चों को लेकर सुबह टूर पर निकली थी। इसमें 6 अध्यापक व अध्यापिकाएं भी सवार थीं। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर, काशी हिंदू विश्वविद्यालय व अन्य स्थान पर भ्रमण करने के बाद बच्चों को सारनाथ ले जाया गया था। सारनाथ से लौटते समय रोड चौराहे पर रफ्तार अधिक होने की वजह से बस डिवाइडर से टकराने के बाद एक सोलर लाइट पोल को टक्कर मारते हुए पलट गई। बस सवार बच्चे चीखने चिल्लाने लगे। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बस का शीशा तोड़कर बच्चों को बाहर निकालना शुरू किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को हरहुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गोराई निवासी तीन बच्चों सगुन, कृष्णा और आदर्श को पंडित दीनदयाल अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। सात बच्चों को हल्की चोट होने के कारण दवा और उपचार के बाद पीएचसी से ही छुट्टी दे दी गई। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने बच्चों और शिक्षकों समेत अन्य विभागीय अधिकारियों से घटना के बाबत जानकारी ली।
विज्ञापन

पंजीयन था निलंबित, फिर भी दौड़ रही थी
छानबीन में सामने आया कि पीपीएस स्कूल के बस का पंजीयन 7 अगस्त 2024 को निलंबित हो गया था। बावजूद संचालन हो रहा था। बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ करने वाले स्कूली बस का फिटनेस 29 जून 2023 और बीमा 21 जून 2023 को फेल था। नोटिस के बाद भी फिटनेस नहीं कराया गया। लिहाजा संभागीय परिवहन विभाग ने बस का पंजीयन निलंबित कर दिया। एआरटीओ प्रवर्तन श्याम लाल ने बताया कि पीपीएस काशी स्कूल ऑफ लर्निंग के नाम से बस का संचालन हो रहा था। विभाग के रिकॉर्ड में प्रेमप्रकाश उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय देईपुर, सेवापुरी के नाम से दर्ज है। बताया कि बस सीज करने के साथ ही अन्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed