{"_id":"5cd507b0bdec22076759e627","slug":"bus-accident-with-truck-in-mirzapur-15-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर : खड़ी ट्रक में टकरा कर बस पलटी, 15 लोग गंभीर रुप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर : खड़ी ट्रक में टकरा कर बस पलटी, 15 लोग गंभीर रुप से घायल
Fri, 10 May 2019 10:40 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Fri, 10 May 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
घायलों को बस से बाहर निकालती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में गुरुवार देर रात हुई दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। हादसे में जहां दो महिलाओं का हाथ कट गया है, वहीं 15 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
सोनभद्र के रेनुकुट से 65 सवारियों को लेकर रोडवेज बस वाराणसी की ओर जा रही थी। गुरुवार की रात जैसे ही बस मिर्जापुर के अहरौरा जलाशय पर बने पुल पर पहुंची वहां एक खड़ी ट्रक में भिड़ गई। जिससे बस अनियंत्रित हो कर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
सभी घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को वाराणसी रेफर कर दिया गया। इस दुर्घटना में दो महिलाओं का हाथ कट गया है। जिससे उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन