{"_id":"649a8fbd54e03e08bc0ae303","slug":"burglary-in-vdo-recruitment-exam-one-munnabhai-caught-second-absconding-police-engaged-in-investigation-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSSSC VDO Re Exam: वीडीओ भर्ती परीक्षा में सेंधमारी, पकड़ा गया एक मुन्ना भाई, दूसरा फरार, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSSSC VDO Re Exam: वीडीओ भर्ती परीक्षा में सेंधमारी, पकड़ा गया एक मुन्ना भाई, दूसरा फरार, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 27 Jun 2023 01:00 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 27 Jun 2023 01:00 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारी पुन: परीक्षा 2018 का आयोजन पूरे प्रदेश में किया गया था। जिसमें उपरोक्त विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। दूसरी पाली की परीक्षा में विजय कुमार निवासी ददरा राजगढ़ मिर्जापुर एवं शिवपूजन पटेल निवासी अज्ञात दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे।
विज्ञापन
UPSSSC
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
यूपीएसएसएससी द्वारा आयोजित परीक्षा के अंतर्गत सोमवार को वाराणसी में बड़ागांव थानाक्षेत्र के हरहुआ स्थित मां रामप्यारी बालिका इंटर कॉलेज में परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें दूसरी पाली की परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे एक अभ्यर्थी को विद्यालय के केंद्राध्यक्ष ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि दूसरा मौके से भाग निकला। केंद्राध्यक्ष एवं कक्ष निरीक्षकों की तहरीर पर बड़ागांव पुलिस दोनों अभ्यर्थियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Gas cylinder blast: खाना बनाते समय तेज आवाज के साथ फटा गैस सिलेंडर, दो मंजिला मकान की उड़ी छत, मचा हड़कंप
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारी पुन: परीक्षा 2018 का आयोजन पूरे प्रदेश में किया गया था। जिसमें उपरोक्त विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। दूसरी पाली की परीक्षा में विजय कुमार निवासी ददरा राजगढ़ मिर्जापुर एवं शिवपूजन पटेल निवासी अज्ञात दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे।
विज्ञापन
कक्ष निरीक्षक द्वारा प्रवेश पत्र के सत्यापन के समय उक्त दोनों को संदिग्ध पाते हुये उनके पहचान का सत्यापन कराया गया तो विजय कुमार का सत्यापन नकली परीक्षार्थी के रूप में हुआ जिसे कक्ष निरीक्षक ने पकड़ लिया। जबकि दूसरा शिवपूजन पटेल की पहचान का सत्यापन देर से होने के कारण वह मौके से भाग निकला। परीक्षा केंद्र की केंद्राध्यक्ष बीनू सिंह एवं कक्ष निरीक्षक द्वय रामप्रवेश चौबे एवं पंकज सरोज के द्वारा दिये गये तहरीर के आधार पर स्थानीय पुलिस ने उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम एवं धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।