फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bundles of Cash Found in Sack Youth Sitting in General Coach of Begampura Express Flees Upon Seeing Police

बोरे में मिली नोटों की गड्डियां: बेगमपुरा एक्सप्रेस में बैठा युवक पुलिस देख भागा, पकड़ाया; बोला- व्यापारी हूं

Wed, 22 Apr 2026 10:24 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 22 Apr 2026 10:24 AM IST
सार

Varanasi News: मौके पर पहुंची आयकर विभाग की टीम ने पूछताछ की। इस दौरान 10 के नोट की कुछ पुरानी गड्डी थी, लेकिन 20, 50, 100 और 200 की करेंसी पूरी भरी पड़ी थी। टीम शादी में करेंसी खपाने के एंगल पर भी काम कर रही है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में रखा गया है। 

विज्ञापन
Bundles of Cash Found in Sack Youth Sitting in General Coach of Begampura Express Flees Upon Seeing Police
नोटों की गड्डियों के साथ अभियुक्त। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi Crime: वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक व्यापारी के पास से बोरे में रखे 16 लाख रुपये बरामद किए। बरामद रकम 10 से लेकर 200 रुपये तक के नोटों की गड्डियों में थी, जिससे मामला संदिग्ध नजर आया।

विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी की पहचान शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र स्थित पंजाबी कॉलोनी निवासी रवि गुलाटी (45) के रूप में हुई। उसने खुद को कॉस्मेटिक का व्यापारी बताया और कहा कि वह यह रकम बनारस से शाहजहांपुर ले जा रहा था। हालांकि, जब टीम ने उससे रकम से संबंधित वैध कागजात मांगे, तो वह कोई ठोस दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही आयकर विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और विस्तृत पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि 10 रुपये के कुछ नोट पुराने थे, जबकि 20, 50, 100 और 200 रुपये के नोटों की गड्डियां बिल्कुल नई और व्यवस्थित तरीके से भरी हुई थीं। ऐसे में टीम इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि कहीं यह रकम शादी या अन्य आयोजनों में खपाने के लिए तो नहीं लाई जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, कैंट स्टेशन पर रोजाना की तरह मंगलवार को भी सुरक्षा एजेंसियां चेकिंग अभियान चला रही थीं। दोपहर करीब 12 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर बेगमपुरा एक्सप्रेस खड़ी थी। इसी दौरान आरोपी जनरल कोच में बैठा हुआ था। चेकिंग के दौरान जब उसने पुलिस टीम को देखा तो भागने की कोशिश करने लगा, जिससे संदेह और गहरा गया।

जीआरपी इंस्पेक्टर राजोल नागर के अनुसार, टीम ने उसे पकड़कर तलाशी ली, जिसमें उसके पास एक पिठ्ठू बैग, ट्रॉली बैग और एक बोरा मिला। बोरे की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। फिलहाल आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है और आयकर विभाग भी अपने स्तर पर पड़ताल कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed