फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bullion trader of Varanasi rumbling in Lucknow siege on Alambagh Kotwali

बनारस से लखनऊ गए सराफा कारोबारी की 20 लाख की चांदी टप्पेबाजों ने उड़ाई, आलमबाग कोतवाली का घेराव, आंदोलन की चेतावनी

Tue, 07 Sep 2021 01:23 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Tue, 07 Sep 2021 01:23 PM IST
सार

चौक थाना अंतर्गत बड़ी पियरी निवासी सराफा कारोबारी ओम प्रकाश की 20 लाख की चांदी टप्पेबाजों ने आलमबाग बस अड्डे पर उड़ा दी। दो संदिग्धों को पकड़कर पीड़ित ने आलमबाग कोतवाली पुलिस के हवाले किया। आरोप है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

विज्ञापन
Bullion trader of Varanasi rumbling in Lucknow siege on Alambagh Kotwali
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चौक थाना अंतर्गत बड़ी पियरी निवासी सराफा कारोबारी ओम प्रकाश की 20 लाख की चांदी टप्पेबाजों ने लखनऊ स्थित आलमबाग बस अड्डे पर उड़ा दी। दो दिन पूर्व हुई घटना को लेकर वाराणसी के चौक स्थित सुढ़िया थोक सराफा मंडी के कारोबारियों में आक्रोश है। लखनऊ पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर सराफा व्यापारियों ने आलमबाग कोतवाली का घेराव भी किया। वहीं इस तरह की घटना को लेकर सराफा कारोबारियों में कारोबार को लेकर भय भी बना हुआ है।

विज्ञापन


बड़ी पियरी निवासी सर्राफ ओम प्रकाश की चौक में दुकान है। लखनऊ और आसपास शहर में जेवर की सप्लाई करते हैं। पांच सितंबर को ओम प्रकाश लगभग 20 लाख कीमत की 28 किलो चांदी लेकर लखनऊ गए थे। रात में वाराणसी आने वाली रोडवेज की बस में सवार हुए और चांदी से भरे बैग सहित अन्य सामान को सीट पर रखकर पानी बोतल लाने के लिए निकल पड़े। लौटे तो बैग गायब था और बगल में बैठे छह अन्य यात्री भी लापता थे। मजरा समझते देर नहीं लगी और युवकों की खोजबीन में ओम प्रकाश जुट गए। इसी बीच दो संदिग्ध युवकों को ओम प्रकाश ने बस अड्डे पर घूमते हुए पकड़ लिया।
विज्ञापन


भीड़ ने दोनों संदिग्ध युवकों की जमकर पिटाई की। आरोपियों ने बताया कि बैग लेकर उनके बाकी चार साथी लेकर फरार हो गए हैं। दोनों युवकों को ओम प्रकाश ने आलमबाग कोतवाली के हवाले किया और चोरी के बाबत एक तहरीर भी दी। पीड़ित ओम प्रकाश का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इस घटना की जानकारी पाकर लखनऊ के सराफा कारोबारियों का एक दल आलमबाग कोतवाली पहुंचा और विरोध प्रदर्शन किया। कारोबारियों ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी और बरामदगी नहीं हुई तो आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed