फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bullet train will run on Manduadih Prayagraj rail route survey begins in Bhadohi

मंडुआडीह-प्रयागराज रूट पर बुलेट ट्रेन दौड़ाने की तैयारी, भदोही में सर्वे शुरू

Tue, 02 Mar 2021 01:37 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: हरि User Updated Tue, 02 Mar 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Bullet train will run on Manduadih Prayagraj rail route survey begins in Bhadohi
प्रतीकात्मक तस्वीर

केंद्र सरकार की योजनाओं में शामिल हाई स्पीड बुलेट ट्रेन और मेट्रो रेल के संचालन की कवायद अब उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद स्थित मंडुआडीह-प्रयागराज रूट पर भी शुरू हो गई। रविवार से हाई स्पीड रेल विकास लिमिटेड के कर्मचारियों ने भदोही जनपद के औराई और ज्ञानपुर तहसील क्षेत्र के गांवों का सर्वे किया। सर्वे शुरू होने से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


सर्वे कर्मचारी खसरा-खतौनी लेकर एक-एक किसानों के यहां दस्तक देते हुए बता रहे हैं कि आने वाले समय में इस क्षेत्र में काफी बदलाव होगा। इस दौरान बताया कि रेलवे ट्रैक के आसपास रहने वाले परिवारों की चिंता रेल प्रशासन को है। वहीं इसकी जद में आने वालों की चिंता इस बात को लेकर बढ़ी है कि तीन वर्ष से चल रहे दोहरीकरण-विद्युतीकरण का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका अब एक और अतिरिक्त व्यवस्था की पहल शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

पहले चरण में अधिग्रहण होने वाली जमीनों का चिह्नांकन

सर्वे टीम में शामिल रोहित कुमार ने बताया कि पहले चरण में वह अधिग्रहण होने वाली जमीनों का चिह्नांकन कर स्वामित्व से आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी जमा करा रहे हैं। बताया कि दूसरे चरण में पूर्व में छोड़ी गई रेलवे जमीन की सीमा से उत्तरी एवं दक्षिणी तरफ 20-20 मीटर जमीन अधिग्रहण किए जाएंगे। अभी कुछ किसानों ने अपने कागज जमा किए हैं लेकिन कुछ ने एक सप्ताह बाद देने का आश्वासन दिया है।

इस संबंध में रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार से जब इस मामले पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस योजना के फलीभूत होने पर काफी समय लगेगा लेकिन पूरी होने वाली औपचारिकताएं सही हैं। जमीन अधिग्रहण के बाद ट्रैक के दोनों छोर पर दीवारों का निर्माण होगा। इसके साथ ही दीवार बनने से मानवीय और वन्य जीवों के साथ होने वाले हादसों को रोका जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed