फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bullet train will run between varanasi to new delhi bullet train speed of 300 km project in india

बुलेट ट्रेन से ढाई घंटे में पहुंचेंगे वाराणसी से दिल्ली, 300 किमी की होगी रफ्तार

Wed, 02 Sep 2020 11:45 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 02 Sep 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
Bullet train will run between varanasi to new delhi bullet train speed of 300 km project in india
बुलेट ट्रेन (सांकेतिक)। - फोटो : ट्विटर

कोरोना काल में बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। वाराणसी-नई दिल्ली(865 किमी) रूट को लेकर डाटा कलेक्शन का टेंडर जारी होने के बाद अन्य कार्य भी तेज गति से शुरू हो चुके हैं। प्रस्तावित बुलेट ट्रेन वाराणसी से नई दिल्ली का सफर महज ढाई घंटे में तय होगा। 300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बुलेट ट्रेन चलेगी।

विज्ञापन

वहीं कॉरिडोर को लेकर भूमि अधिग्रहण की तैयारियां भी जोर पकड़ने लगी है। वाराणसी से लखनऊ, कानपुर, आगरा होते हुए नई दिल्ली तक बुलेट ट्रेन चलने का रूट प्रस्तावित है। इधर, वाराणसी से हावड़ा 760 (किमी) के बीच भी दूसरी बुलेट ट्रेन चलनी है।
विज्ञापन



नेशनल हाई स्पीड ट्रेन कॉरपोरेशन इस प्रोजेक्ट पर तेजी से कार्य कर रहा है। एक तरह से देखा जाए तो वाराणसी से नई दिल्ली और वाराणसी से हावड़ा के बीच बुलेट ट्रेन चलने से व्यापारिक और पर्यटन की दृष्टि से काफी बेहतर हो जाएगा। यात्रियों को सहूलियत मिलने के साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन वाराणसी से नई दिल्ली के बीच संचालित है। फिलहाल कोरोना काल में इस ट्रेन का संचालन ठप है। रेल अधिकारियों के अनुसार वाराणसी-नई दिल्ली के बीच बुलेट ट्रेन का संचालन कई मायनों में बेहतर साबित होगा।

फिलहाल अभी यह तय नहीं है कि बुलेट ट्रेन का किराया और शेड्यूल क्या होगा। डाटा कलेक्शन पूरा होने के बाद इसकी भी रूपरेखा तय कर ली जाएगी। यह वाराणसी के लिए बड़ी सौगात है। भूमि अधिग्रहण कुछ हद तक कर लिया गया है, कुछ बाकी है। जिन्हें जल्दी पूरा करने को लेकर तैयारियां चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed