{"_id":"668d417c26afab4c6c05e1ed","slug":"bulldozer-action-in-varanasi-vda-demolished-three-illegal-plots-and-sealed-15-constructions-2024-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गरजा VDA का बुलडोजर: 15 बीघे की तीन अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, 15 अवैध निर्माण सील; कार्रवाई से दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरजा VDA का बुलडोजर: 15 बीघे की तीन अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, 15 अवैध निर्माण सील; कार्रवाई से दहशत का माहौल
Tue, 09 Jul 2024 07:26 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 09 Jul 2024 07:26 PM IST
सार
वाराणसी में वीडीए का बुलडोजर गरजा। 15 बीघे की तीन अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त की गई। जबकि 15 अवैध निर्माण सील किए गए। एचएफएल के दायरे और अस्सी नाले सहित अन्य जगहों पर अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
VDA bulldozer action
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अवैध निर्माणों पर सोमवार को वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) का बुलडोजर गरजा। ताबड़तोड़ कार्रवाई में 15 बीघे की तीन अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त कराई गई और 15 अवैध निर्माणों को सील किया गया। साथ ही इन्हें पुलिस अभिरक्षा में भी दिया गया। इस दौरान दहशत का माहौल रहा। एचएफएल और अस्सी नाले के दायरे में हो रहे निर्माण को ध्वस्त करवाने के साथ वीडीए का बोर्ड भी लगवाया गया। वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग और सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा के निर्देश पर अभियान चलाया गया।
वीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि भेलूपुर, नगवां, फुलवरिया, चौक, सिकरौल, शिवपुर वार्ड में कार्रवाई की गई। भेलूपुर वार्ड में अज्ञात की ओर से अस्सी नाले के आसपास कराए जा रहे 5.5 बीघे की अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कराया गया। सूचना पट लगाकर बताया गया कि यह अवैध प्लॉटिंग का क्षेत्र है, भूखंड की खरीदारी नियमानुसार अनुचित है।
निर्माण के आसपास तीन बीघे में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त करवाई गई। कार्यालय कक्ष और अन्य निर्माणों को भी ध्वस्त किया गया। कैवल्यधाम कॉलोनी भेलूपुर में आरपी सिंह की ओर से बगैर मानचित्र स्वीकृत अवैध निर्माण कराया जा रहा था। नोटिस के बाद भी निर्माण कराने पर इसे सील कर पुलिस अभिरक्षा में दिया गया। इसी प्रकार मिलेनियम स्कूल के पास कैवल्यधाम कालोनी के ऋतुराज सिंह, सीमा, एचएफएल के दायरे में सामनेघाट में चिंतामणि यादव, सीरगोवर्धनपुर में गंगाधर, अनिल सिंह, सामने घाट में शांति देवी, नरिया रोहित नगर भेलूपुर में मीना देवी की ओर से अवैध निर्माण कराया जा रहा था। इन्हें भी सील कर पुलिस अभिरक्षा में दिया गया।

फुलवरिया पहलू का पुरा में हंसनाथ यादव, गोविंदपुरा दालमंडी में बादशाह अली को अवैध निर्माण के संबंध में नोटिस दिया गया था। बावजूद निर्माण कराने पर वीडीए के जोनल अधिकारी सौरभ देव प्रजापति ने अवैध निर्माण सील कर पुलिस अभिरक्षा में सौंपा। वीडीए उपाध्यक्ष ने आम जनता से अपील की कि मानचित्र स्वीकृत कराने के बाद ही निर्माण कराएं।
वीडीए उपाध्यक्ष ने ध्वस्त करवाई प्लॉटिंग
वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने अपनी मौजूदगी में शिवपुर वार्ड के दो अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलवाया। बताया कि गोसाईपुर हरहुआ में बगैर ले-आउट स्वीकृत कराए पुरुषोत्तम अग्रवाल और रविंद्र अग्रवाल की ओर से 4.5 बीघे में अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। औसानपुर, पंचकोशी रोड हरहुआ पर अज्ञात की ओर से बिना ले-आउट स्वीकृत कराए पांच बीघे में अवैध प्लॉटिंग विकसित की जा रही थी। जिसे बुलडोजर लगाकर ध्वस्त कराया गया। कार्रवाई को अंजाम जोनल अधिकारी सिंह गौरव जयप्रकाश की अगुवाई में की गई।

वीडीए सचिव ने पांच अवैध निर्माण किए सील
वीडीए सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ने अपनी मौजूदगी में पांच अवैध निर्माणों को सील कराया। उन्होंने सारनाथ, दौलतपुर, संदहा, बरियासनपुर का निरीक्षण कर अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की। दौलतपुर में भक्ति नगर मार्ग पर संजय जायसवाल, बरियासनपुर संदहां में हरिहरनाथ पटेल के व्यवसायिक अवैध निर्माण को सील कराया। मिल्कोपुर शंकरपुर में अक्षय कुमार यादव के आवासीय अवैध निर्माण को सील कराया। बरियासनपुर के संजय सिंह और विजेंद्र प्रताप सिंह की ओर से बरातघर, मैरिज लॉन के अवैध निर्माण को सील कराया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन