{"_id":"5a55fb544f1c1b32198b616f","slug":"bull-dump-in-well-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुंए में गिरा सांड़, पांच घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंए में गिरा सांड़, पांच घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 11 Jan 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
कुंए में सांड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी स्थित सारनाथ में बुधवार सुबह एक सांड़ कुंए में गिर गया। काफी मशक्कत करने पर पांच घंटे के बाद सांड़ को कुंए से बाहर निकाला जा सका। कुंए में गैस होने की आशंका को लेकर कोई भी कुंए में उतरने को तैयार नहीं था।
इसके बाद एक युवक ने बहादुरी के साथ कुंए में उतरकर सांड़ को कुंए से निकालने में मदद की। जिले के सारनाथ थाना क्षेत्र में मवइया गॉव के पतिराम यादव के जीर्ण-शीर्ण कुएं में बुधवार को सुबह लगभग नौ बजे एक विशालकाय सांड़ कुए के पास जमे घास व छोटे पौधे को खा रहा था।
इसी दौरान वह अचानक कुएं में गिर गया। जिसको लेकर मौके पर अफरा-तफरी माहौल हो गया। इस बात की सूचना 100 नंबर पर दी गयी। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस पहुंची।

कुंए में गैस होने की आशंका
कुंए से बाहर निकाला गया सांड़
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने अग्निशमन विभाग को सांड़ गिरने की सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से सांड़ को निकालने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए।
इसके बाद कुएं में गैस होने की आशंका को देखते हुए लालटेन जलाकर कुए में डाला गई लेकिन लालटेन बुझी नहीं। इसी बीच हिरामनपुर निवासी विनोद कुमार पटेल बहादुरी का परिचय देते हुए कुए में उतरा और साड़ को काफी मशक्कत के बाद बांधकर बाहर लाने में मदद की।
पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से सांड़ को सकुशल लगभग दो बजे बाहर निकाला गया। जहां लोगों ने विनोद व पुलिसकर्मियों की तारीफ की। बता दें कि अभी पांच दिन पहले ही शहर के कुछ लोगों ने एक सांड़ के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। बाबा भोले की नगरी काशी में आजकल सांड़ खूब चर्चा में हैं।