फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Buddhist monks perform rituals in Kashi varanasi for peace in Sri Lanka crisis

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में शांति के लिए काशी में अनुष्ठान, बौद्ध भिक्षुओं ने की विशेष पूजा

Mon, 11 Jul 2022 01:00 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 11 Jul 2022 01:00 PM IST
विज्ञापन
Buddhist monks perform rituals in Kashi varanasi  for peace in Sri Lanka crisis
सारनाथ में बौद्ध भिक्षुओं ने की विशेष पूजा - फोटो : अमर उजाला

श्रीलंका में शांति के लिए रविवार को सारनाथ स्थित जंबू द्वीप बौद्ध मंदिर में विशेष पूजा की गई। श्रीलंकाई बौद्ध भिक्षुओं ने घंटे भर चले अनुष्ठान के दौरान वहां शांति और स्थिरता की कामना की। जंबू द्वीप बौद्ध मंदिर के संस्थापक भिक्षु डॉ. के सिरी सुमेध थेरो व भिक्षु निफपीठिये नंद रतन के नेतृत्व में भगवान बुद्ध की प्रतिमा के सामने बौद्ध भिक्षु एकत्र हुए।

विज्ञापन


बौद्ध भिक्षुओं ने दीप जलाकर विधि-विधान से पूजन को पूर्ण किया। डॉ. के सिरी सुमेध थेरो ने कहा कि कोरोना काल के चलते श्रीलंका में पर्यटन व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई थी। दूसरे देशों से सामान लेने के कारण विदेशी मुद्रा कोष भी समाप्त हो गया। जिसकी वजह से देश की हालत खराब हुई है।
विज्ञापन


इसका फायदा उठाकर विपक्षी पार्टियों द्वारा आंदोलन और हंगामा कराया जा रहा है। इससे देश की हालत और ज्यादा खराब हो जाएगी। ऐसी स्थिति में सभी को एकजुट होकर देश को खराब स्थिति से उबारने का प्रयास करना चाहिए। श्रीलंका की स्थिति पहले बहुत अच्छी थी, लेकिन लिट्टे आंदोलन के बाद स्थितियां बिगड़नी शुरू हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed