{"_id":"5fe0cc7f8ebc3e3d594c3cd1","slug":"bsp-state-president-bhim-rajbhar-in-ballia-said-that-policies-of-bsp-should-be-reached-to-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा की नीतियों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचा दें तो मायावती को सीएम बनने से कोई रोक नहीं सकता: भीम राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा की नीतियों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचा दें तो मायावती को सीएम बनने से कोई रोक नहीं सकता: भीम राजभर
Mon, 21 Dec 2020 09:56 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 21 Dec 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि भीम राजभर का स्वागत करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा कि पार्टी की नीतियों को कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचा दें तो 2022 में मायावती को मुख्यमंत्री बनने से कोई रोक नहीं सकता। राजभर सोमवार को बलिया जिले के रसड़ा विधान सभा क्षेत्र के राघोपुर स्थित चंद्रदीप सिंह महाविद्यालय के परिसर में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान वक्ताओं ने प्रदेश में बसपा सुप्रीमो मायावती को मुख्यमंत्री बनाए जाने की हुंकार भरी।
विज्ञापन
कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत भीम राजभर, विधायक उमाशंकर सिंह, डॉ मदन राम ने डॉक्टर भीमराव आंबेडकर व मान्यवर कांशीराम के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। बतौर मुख्य अतिथि भीम राजभर ने कहा कि बसपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के सिद्धांतों पर चलकर सबका सम्मान करती है। मायावती ने ही दो बार पार्टी अध्यक्ष बनाकर राजभर समाज को सम्मान दिया। मायावती महाराणा प्रताप के रास्ते पर चलती हैं, सर कटा सकती हैं परंतु सर झुका नहीं सकतीं।
विज्ञापन
अध्यक्षता कर रहे विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि विकास की गति देकर रसड़ा विधान सभा को प्रदेश में अव्वल बनाना है। स्कूल के प्रबंधक एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सतीश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर, विधायक उमाशंकर सिंह, डॉक्टर मदन राम, संतोष राम, राम प्रसाद चौधरी, हीरालाल, त्रिलोकी राजभर, जितेंद्र भारती, नरेंद्र धुसिया को अंगवस्त्रम् एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संजय सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस मौके पर इंदल सिंह, महेंद्र राम, आफताब आलम उर्फ बंटू, शिवकुमार राम, अश्वनी कुमार, बबलू सिंह, इकबाल अहमद, हिटलर सिंह, नीरज सिंह, नथुनी सिंह, इंद्रजीत सिंह, मनोज टाइगर आदि रहे।
विज्ञापन