पूर्वांचल के बसपा प्रत्याशियों की सूची जारी, जानें अपने जिले के उम्मीदवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज पूर्वांचल के वाराणसी, आजमगढ़, जौनपुर, मऊ, बलिया, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर और गाजीपुर के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। ये बसपा की चौथी सूची में इसमें 101 विधानसभा सीटों के लिए नाम घोषित किए गए हैं।
वाराणसी में पिंडरा से बाबूलाल पटेल, अजगरा से त्रिभुवन राम, शिवपुर से डाक्टर वीरेंद्र सिंह, रोहनिया से प्रमोद कुमार सिंह, वाराणसी उत्तर से सुजीत कुमार मौर्य, वाराणसी दक्षिण से राकेश त्रिपाठी , वाराणसी कैंट से मोहम्मद रिजवान अहमद, सेवापुरी महेंद्र नाथ पांडेय को बसपा से टिकट मिला है।
मायावती ने आजमगढ़ के अतरौलिया सीट से अखंड प्रताप सिंह, गोपालपुर से कमला प्रसाद यादव, सगड़ी से वंदना सिंह, मुबारकपुर से शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली, आजमगढ़ सदर से भूपेंद्र सिंह, निजामाबाद से चंद्रदेव राम यादव, फूलपुर पवई से अबुल कैश, दीदारगंज से सुखदेव राजभर, लालगंज से अजाद अरिमर्दन, मेहनगर से विद्या चौधरी को टिकट दिया है।
मऊ में मधुवन से उमेश पांडेय, घोसी से वसीम इकबाल, मोहम्मदाबाद गोहना से राजेंद्र कुमार, मऊ से मनोज कुमार राय को बसपा का टिकट मिला है।
वहीं बलिया में बेलथरा रोड से घूराराम, सरड़ा से उमाशंकर सिंह, सिकंदरपुर से राजनारायण यादव, फेफना से अभिराम सिंह, बलिया सदर से रामजी गुप्ता, बांसडीह से शिवशंकर चौहान, बैरिया से जवाहर प्रसाद वर्मा को बसपा ने टिकट दिया है।
मछलीशहर से सुशीला सरोज को टिकट
इसी तरह जौनपुर में बदलापुर से लालजी यादव, शाहगंज से ओपी सिंह, जौनपुर से दिनेश टंडन, मल्हनी से विवेक कुमार यादव, मुंगरा बादशाहपुर से सुषमा पटेल, मछलीशहर से सुशीला सरोज, जफराबाद से संजीव कुमार उपाध्याय, केराकत से उर्मिला राज को बसपा ने टिकट दिया है।
उधर गाजीपुर के जखनियां से संजीव कुमार, सैदपुर से राजीव किरण, गाजीपुर से संतोष कुमार यादव , जंगीपुर से मनीष पांडेय, जहूराबाद से काली चरण राजभर, मोहम्मदाबाद से विनोद कुमार राय और जमनियां से अतुल राय को टिकट मिला है।
वहीं चंदौली में मुगलसराय से तिलकधारी बिंद, सकलडीहा से उपेंद्र सिंह, गुड्डू, सैयदराजा से श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, चकिया से जितेंद्र कुमार को बसपा ने टिकट दिया है।
भदोही में भदोही सीट से रंगनाथ मिश्रा, ज्ञानपुर सीट से राजेश कुमार यादव और औराई सीट से बैजनाथ गौतम को टिकट मिला है।
मिर्जापुर में छानबे से धनेश्वर गौतम, मिर्जापुर से मो. परवेज खां, मझवां से रमेश चंद्र बिंद, चुनार से अनमोल सिंह पटेल, मड़िहान से अवधेश सिंह पटेल को बसपा ने टिकट दिया है।
वहीं सोनभद्र के घोरावल से वीना सिंह, राबर्टसगंज से सुनील कुमार यादव को बसपा ने टिकट दिया है।