फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ‍BSP leader including eight person in charged for fraud in varanasi

वाराणसी में बसपा नेता सहित आठ के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Fri, 03 Nov 2017 10:47 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 03 Nov 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
BSP leader including eight person in charged for fraud in varanasi
- फोटो : demo
 ट्रस्ट और विद्यालय की जमीन पर फर्जी तरीके से कब्जा करने के आरोप में तिलमापुर निवासी बसपा नेता चंद्रकुमार मिश्र उर्फ गुड्डू महाराज सहित आठ लोगोें के खिलाफ धोखाधड़ी, लूट, बलवा सहित अन्य आरोपों में चौबेपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई बुधवार की रात गाजीपुर के सिधौना निवासी विजय भारती की बेटी वैशाली भारती की तहरीर पर की गई है।
विज्ञापन


चौबेपुर थाने पहुंची वैशाली ने बताया कि बहादुरपुर में मेरे दादा फूलचंद भारती ने 16 जुलाई, 2012 को ट्रस्ट के माध्यम से डॉ. अमृत लाल इशरत मेमोरियल सनबीम के अध्यक्ष से स्कूल खोलने की बातचीत की थी। पांच अगस्त, 2014 को बहादुरपुर में डालिम्स सनबीम स्कूल खोला गया। फूलचंद भारती की मौत के बाद वैशाली को मुख्य ट्रस्टी बनाया गया।
विज्ञापन


वैशाली ने बताया कि इसके बाद वह शादी होने के कारण पारिवारिक जिम्मेदारियों में व्यस्त हो गईं तो उन्होंने वर्ष 2014 से 2016 तक किराये पर स्कूल संचालित करने का जिम्मा चंद्र कुमार मिश्र को दे दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान चंद्र कुमार मिश्र ने आलमारी तोड़ कर कागजात निकाले और कागजात पर फर्जी हस्ताक्षर कर विद्यालय और ट्रस्ट अपने कब्जे में ले लिया। दो वर्ष पूरे होने पर जब वे स्कूल गईं और संचालन का जिम्मा सौंपने को कहा तो चंद्र कुमार मिश्र ने अभद्रता करते हुए भगा दिया।

वैशाली की तहरीर पर सीओ पिंडरा के आदेश से चंद्र कुमार मिश्र, अलका मिश्रा, ऋचा मिश्रा, रजत, आशुतोष मिश्र और इंद्र कुमार मिश्र सहित आठ के खिलाफ चौबेपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। 


उधर, शहर दक्षिणी विधानसभा से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके चंद्र कुमार मिश्र का कहना है कि वे ही मुख्य ट्रस्टी हैं और विद्यालय वही चला रहे हैं। सारे आरोप निराधार हैं। मैंने 50 लाख रुपये वैशाली के पिता विजय भारती को दिए थे। रुपये न देने पर मुकदमा दर्ज कराया तो विजय जेल चला गया। अब गलत आरोप लगाकर मुझे बेवजह परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed