{"_id":"627635cd7eecbb05ef4d81bd","slug":"bsa-varanasi-sought-clarification-from-three-lady-teachers-who-missing-for-a-long-time","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: लंबे समय से लापता शिक्षिकाओं पर गिरेजी गाज, बीएसए ने मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: लंबे समय से लापता शिक्षिकाओं पर गिरेजी गाज, बीएसए ने मांगा स्पष्टीकरण
Sat, 07 May 2022 02:33 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 07 May 2022 02:33 PM IST
सार
तीन शिक्षिकाएं लंबे समय से चिकित्सकीय अवकाश लेकर स्कूल से गैरहाजिर चल रही हैं। इन शिक्षिकाओं द्वारा अब तक चिकित्सक का कोई प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
काफी समय से बिना किसी सूचना के गैरहाजिर चल रहे तीन शिक्षकों से बीएसए ने नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है। तीन शिक्षिकाएं लंबे समय से चिकित्सकीय अवकाश लेकर स्कूल से गैरहाजिर चल रही हैं। इन शिक्षिकाओं द्वारा अब तक चिकित्सक का कोई प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया है।
विज्ञापन
चोलापुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय चोलापुर प्रथम की सहायक अध्यापक विदुषी मुखर्जी 21 सितंबर 2019 से चिकित्सकीय अवकाश का प्रार्थना पत्र देकर विद्यालय से अनुपस्थित चल रही हैं। वहीं इसी ब्लॉक की कंपोजिट विद्यालय ढकवां की सहायक अध्यापक अनीता गुप्ता भी मार्च 2020 से चिकित्सकीय अवकाश का प्रार्थना पत्र देकर विद्यालय से अनुपस्थित चल रही हैं।
विज्ञापन
इसी तरह प्रतिमा सिंह प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर खुर्द भी बिना सूचना दिए दो नवंबर 2020 से लापता हैं। इस सभी शिक्षिकाओं को बीएसए ने नोटिस भेजकर दो सप्ताह में स्पष्टीकरण देने को कहा है। स्पष्टीकरण न मिलने पर इन शिक्षिकाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
पहले भी मिल चुके हैं लापता शिक्षक
इससे पहले बड़ागांव ब्लॉक के एक स्कूल में सहायक अध्यापिका पिछले चार सालों से लापता थीं, जब इसके बारे में बीएसए द्वारा जांच कराई गई तो इसको लेकर कोई सूचना नहीं मिली। जिसके बाद शिक्षिका के सेवा समाप्ति का निर्देश दे दिया गया था।