{"_id":"ff9bf1528f200a092131ba2521920bf4","slug":"brother-s-murderer-arested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे भाई की हत्या करने वाला गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे भाई की हत्या करने वाला गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो,वाराणसी।
Updated Sat, 24 Jan 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली विवाद में छोटे भाई की गोली मारकर हत्या करने वाले बड़े भाई श्यामजी को शुक्रवार को पुलिस ने लंका के सुसुवाहीं से गिरफ्तार कर लिया। वारदात में प्रयुक्त कट्टा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी से घटना का कारण पूछा तो वह फूट-फूट कर रोने लगा।
बताया कि छोटे भाई ने पत्नी और बच्चों के सामने ही एक महीने में दो बार उसकी पिटाई की थी। घटना के दिन भी ऐसा ही हुआ था। वह अपनी पत्नी और बच्चों के बीच शर्मिदिंगी महसूस कर रहा था। छोटे भाई के जिस कट्टे को छीनकर उसने दो साल पहले कबाड़ में फेंका था उसी कट्टे से उसकी हत्या कर दी। उसकी वजह से उसका और छोटे भाई दोनों के परिवार उजड़ गए।
लंका थाना क्षेत्र के करौंदी स्थित कृष्णदेव नगर कालोनी निवासी श्यामजी का अपने छोटे भाई अजय पटेल से विवाद चल रहा था। अजय तरना स्थित एक फैक्ट्री में साड़ी छपाई का काम करता था। जबकि, श्यामजी फैक्ट्री मालिक की कार चलाता था। करीब साल भर पहले अजय को नौकरी से निकाल दिया गया था।
विज्ञापन
अजय का आरोप था कि श्यामजी ने ही उसे नौैकरी से हटवाया। सोमवार को अजय फैक्ट्री मालिक से दोबारा काम मांगने गया था। वह जूता पहन कर मालिक की केबिन में घुस गया, जिस पर वह नाराज हुए थे। मालिक ने इसकी शिकायत श्यामजी से की।
इसी विवाद में श्यामजी ने मंगलवार की सुबह घर में ही नहाते समय अजय की गोली मार कर हत्या कर दी थी और पैदल ही मोहनसराय भाग गया था। वहां अपने एक दोस्त के घर रुका था। पुलिस ने शुक्रवार को उसे अपने किसी अन्य दोस्त के यहां जाने के दौरान सुसुवाहीं से गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस की पूछताछ में बताया कि सोमवार की रात परिवार के सामने छोटे भाई ने उसे पीटा था। वह पूरी रात सो नहीं पाया। रात में ही उसने छत पर रखे कबाड़ से कट्टा भी खोज निकाला था।