{"_id":"5f056f6e786a6779d80cef44","slug":"brother-in-law-shot-dead-in-azamgarh-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जीजा के साथ कार में साथ आए सालों ने मारी गोली, तड़पता छोड़कर हुए फरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजा के साथ कार में साथ आए सालों ने मारी गोली, तड़पता छोड़कर हुए फरार
Wed, 08 Jul 2020 12:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
demo pic
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में जीजा को उसके दो सालों ने गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनो साले मौके से फरार हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी संतोष मिश्रा(40) पुत्र जय प्रकाश मिश्रा की गोरखपुर जिले के सिकरीगंज में ससुराल है। संतोष का अपनी पत्नी से विवाद चल है, वह अपनी पत्नी से मिलने के लिए मंगलवार को ससुसराल गया था।
विज्ञापन
बुधवार को उसके साले ऋषिकेश और जगन्नाथ अपने जीजा संतोष को जौनपुर छोड़ने के लिए स्कार्पियो से निकले थे। जैसे ही वह बाग लखरांव पुल के पास पहुंचे दोनों ने संतोष को गोली मार दी और गाड़ी में ही उसे तड़पता छोड़कर फरार हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों की नजर घायल संतोष पर पड़ी तो उन्होंने इसकी जानकारी नगर कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन
Trending Videos
मौके पर पहुंची पुलिस ने संतोष को जिला अस्पताल भेजा, जहां उसकी गंभीर हालत देख उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।