फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   brother in law killed his sister in law for called him impotent taunt him child not born in varanasi 

बच्चा पैदा न होने पर भाभी नामर्द कहकर मारती थी ताना, इसलिए उठाया ऐसा कदम

Wed, 31 Mar 2021 05:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 31 Mar 2021 05:08 PM IST
सार

भाभी से झगड़ा होता था तो वह निसंतान होने का ताना मारते हुए नामर्द कहती थी जिस बात से वह रहता था नाराज।

विज्ञापन
brother in law killed his sister in law for called him impotent taunt him child not born in varanasi 
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बच्चा न पैदा होने पर भाभी द्वारा बार-बार नामर्द कहकर ताना मारना इतना नागवार गुजरा कि देवर ने तलवार से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना वाराणसी के लोहता थाने के रहीमपुर गांव की सोमवार शाम की है। पुलिस ने आरोपी रहीमपुर निवासी तौफीक खान को वारदात में प्रयुक्त तलवार के साथ मंगलवार को हरपालपुर से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


लोहता थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव में सगे भाई मुर्शीद खान और तौफीक खान का परिवार रहता है। मुर्शीद की सात बेटियां व दो बेटे हैं और तौफीक निसंतान है। सोमवार की शाम मुर्शीद खान के लड़के घर के बाहर पटाखे फोड़ रहे थे। इस पर तौफीक ने तेज आवाज में पटाखे फोड़ने से मना किया। इसे लेकर मुर्शीद की पत्नी रोशन जहां(50) और तौफीक की पत्नी शहनाज के बीच कहासुनी शुरू हुई।
विज्ञापन


कहासुनी के बीच ही तौफीक अपने घर से तलवार निकाल कर लाया और भाभी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसके बाद तौफीक घर से भाग निकला। आननफानन में रोशन जहां को एक निजी चिकित्सालय से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुर्शीद की तहरीर के आधार पर तौफीक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरपालपुर से गिरफ्तार तौफीक ने बताया कि उसकी पत्नी शहनाज से जब भी उसकी भाभी का झगड़ा होता था तो वह निसंतान होने का ताना मारते हुए हमें नामर्द कहती थी। उसे यह बुरा लगता था। सोमवार की शाम झगड़ा हुआ और भाभी ने वही नामर्द वाली बात दुहराई तो उसे बर्दाश्त नहीं हुआ। इसके बाद वह अपने कमरे में जाकर तलवार निकाल कर बाहर लाया और भाभी के सिर पर वार कर दिया।

इसके बाद तलवार अपने जनरल स्टोर में छुपा कर भाग निकला। हरपालपुर से वह कहीं अन्यत्र भागने की फिराक में था लेकिन मुखबिरों की मदद से पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तौफीक को गिरफ्तार करने वाली टीम में लोहता थाने के दरोगा राजेश सिंह व अक्षय सिंह और सिपाही दिवाकर गुप्ता, शंकर राम व अरुण पाल की टीम शामिल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed