{"_id":"636ceeed2e7b21733371f2af","slug":"brother-beat-up-crpf-jawan-who-came-home-on-leave-with-sticks-in-mau-police-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau: छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ जवान को भाई ने लाठी से पीट मार डाला, पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau: छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ जवान को भाई ने लाठी से पीट मार डाला, पिता गिरफ्तार
Thu, 10 Nov 2022 06:00 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 10 Nov 2022 06:00 PM IST
सार
मऊ के जमुनीपुर गांव में घरेलू विवाद में मंगलवार को दोपहर सगे भाइयों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान चले लाठी-डंडे में गंभीर रूप से घायल सीआरपीएफ जवान महेश भारती की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
मऊ जिले के जमुनीपुर गांव में मंगलवार देर शाम दो सगे भाइयों में विवाद हो गया। जिसमें एक भाई ने सीआरपीएफ जवान भाई पर लाठी से हमला कर दिया। उसे परिवारीजन अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। सीआरपीएफ जवान की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पिता शिवबचन और दो भाइयों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। गुरुवार सुबह पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। फरार दोनों भाइयों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव निवासी सीआरपीएफ जवान महेश भारती (43) तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी तैनाती चंडीगढ़ में थी। एक सप्ताह पहले ही वो अवकाश पर आया था। मंगलवार शाम घरेलू विवाद में उसकी पिता से कहासुनी हुई। जिसे देख छोटे भाई धर्मेंद्र ने विरोध किया, इससे विवाद और बढ़ गया और उसने महेश पर लाठी से हमला कर दिया।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर ने महेश की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जवान की पत्नी सुनीता भारती ने पिता शिवबचन और दो भाइयों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष हरि शंकर सिंह ने बताया कि फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें बनाई गई हैं। जल्दी ही दोनों गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन