फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BREAKING: Former vice president of Kashi Vidyapeeth student union shot by miscreants, hospitalized

काशी विद्यापीठ छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष को बदमाशों ने मारी गोली, हालत खतरे से बाहर

Wed, 14 Jul 2021 01:00 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 14 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
BREAKING: Former vice president of Kashi Vidyapeeth student union shot by miscreants, hospitalized
अस्पताल में भर्ती पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष राहुल राज को मंगलवार रात बदमाशों ने नदेसर स्थित घर के बाहर गोली मार दी। खून से लथपथ पूर्व उपाध्यक्ष को मलदहिया स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली पूर्व उपाध्यक्ष के दाहिने तरफ पीठ में लगी। कैंट थाने की पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

विज्ञापन

  
नदेसर के घौसाबाद निवासी राहुल राज (32) लगभग रात 11 बजे के बाद अपने लच्छीपुरा स्थित कार्यालय से निकलकर बाइक से घौसाबाद के लिए निकला। इसी बीच घौसाबाद मोड़ के पास ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। इसे लेकर राहुल राज और ऑटो सवार से विवाद हो गया। वहीं नकाबपोश एक व्यक्ति ने आटो से निकलकर फायरिंग शुरू कर दी। 

विज्ञापन

एक गोली राहुल राज के पीठ पर जा लगी। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने खून से लथपथ राहुल को मलदहिया स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। इसी बीच सूचना मिलते ही कैंट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज से घटना की जांच कर रही है। राहुल राज वर्तमान में कचहरी में वकालत करता है। 

घटना में नदेसर इलाके से बिहार और झारखंड तक चलने वाली बसों का विवाद और पार्षदी की चुनावी रंजिश की बात सामने आ रही है। दो साल पूर्व महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव के दौरान फायरिंग मामले में राहुल राज आरोपी भी था। कैंट इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed