फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BRC of the district will be hi-tech, facility of live streaming will be available

Education: वाराणसी जिले के बीआरसी होंगे हाईटेक, नौ आईसीटी केंद्र बनेंगे, लाइव स्ट्रीमिंग की मिलेगी सुविधा

Sun, 03 Jul 2022 06:17 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 03 Jul 2022 06:17 PM IST
सार

वाराणसी जिले के आठ ब्लॉकों में 8 बीआरसी के साथ नगर क्षेत्र में एक यूआरसी है। अब इन नौ जगहों पर आईसीटी स्थापित होंगे। इन सेंटरों से लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो कांफ्रेेंसिंग में आसानी से जुड़ सकेंगे।

विज्ञापन
BRC of the district will be hi-tech, facility of live streaming will be available
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अब ब्लॉक संसाधन केंद्रों को हाईटेक बनाया जाएगा। विकासखंड मुख्यालयों पर जो कार्य शिक्षक कागज के सहारे कर रहे हैं, उसे कंप्यूटर के माध्यम से कराया जाएगा। साथ ही बीआरसी केंद्रों पर भी इंफॉर्मेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी सेंटर (आईसीटी) स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड ने निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी है। जल्द ही बीआरसी पर शिक्षकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण हो सकेगा। वाराणसी जिले के आठ ब्लॉकों में 8 बीआरसी के साथ नगर क्षेत्र में एक यूआरसी है। अब इन नौ जगहों पर आईसीटी स्थापित होंगे। इन सेंटरों से लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो कांफ्रेेंसिंग में आसानी से जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन


बच्चों को रोचक ढंग से शिक्षा प्रदान करने, स्कूल चलो अभियान, डीबीटी व आधार पंजीकरण के लिए शिक्षकों को बीआरसी पर आना पड़ता है। शिक्षकों के काम में कई बार नेटवर्क बाधा बनती है। केंद्र बनने से यह समस्या दूर होगी। आईसीटी केंद्र स्थापित करने के लिए 6.40 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए राकेश सिंह ने कहा कि बीआरसी पर शिक्षकों के प्रशिक्षण से लेकर अन्य विभागीय कार्य होते हैं। आईसीटी केेंद्र बनने से काफी लाभ होगा और कार्य में सुधार आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed