{"_id":"61fed971edc1206bba62dd1f","slug":"branded-medicines-found-at-jan-aushadhi-kendra-answer-summoned-varanasi-news-vns6371686142","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: दीनदयाल अस्पताल के जन औषधि केंद्र पर मिली ब्रांडेड दवाइयां, जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: दीनदयाल अस्पताल के जन औषधि केंद्र पर मिली ब्रांडेड दवाइयां, जवाब तलब
Sun, 06 Feb 2022 04:08 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 04:08 PM IST
सार
सरकारी अस्पतालों में मरीजों को सस्ते दाम पर दवाइयां मिल सके, इसके लिए जन औषधि केंद्र खुलवाया गया है। केंद्र पर वैसे तो सूची में अलग-अलग 300 से अधिक दवाइयां होनी चाहिए, लेकिन केंद्रों पर कहीं आधी तो कहीं इससे भी कम दवाइयां हैं।
विज्ञापन
विस्तार
वाराणसी के दीनदयाल अस्पताल के जन औषधि केंद्र में ब्रांडेड दवाइयां रखी जा रही हैं। जबकि सूची में शामिल दवाइयों के नहीं मिलने से मरीजों को परेशानी झेलने पड़ती है। शनिवार को अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके सिंह केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो हड़कंप मच गया। निरीक्षण में कई तरह की ब्रांडेड दवाइयां मिली।
विज्ञापन
इसके साथ साथ लोकल दवाएं भी मिलीं। सीएमएस ने केंद्र संचालक से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को सस्ते दाम पर दवाइयां मिल सके, इसके लिए जन औषधि केंद्र खुलवाया गया है। केंद्र पर वैसे तो सूची में अलग-अलग 300 से अधिक दवाइयां होनी चाहिए, लेकिन केंद्रों पर कहीं आधी तो कहीं इससे भी कम दवाइयां हैं।
विज्ञापन
इस वजह से मरीजों को बाहर से दवा खरीदनी पड़ रही है। यहीं नहीं चिकित्सक भी यहां की दवाइयां बहुत कम ही लिखते हैं। दीनदयाल अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके सिंह ने बताया कि केंद्र पर कई दवाइयां मिली जो कि जन औषधि केंद्र के तहत नहीं आती हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
इन दवाइयां पर जन औषधि केंद्र नहीं लिखा था। इस पर तीन दिन के भीतर केंद्र संचालक से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसकी कॉपी सीएमओ समेत अन्य अधिकारियों को भी दी गई है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर शासन को कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।
शास्त्री अस्पताल में हंगामे के बाद कार्रवाई
रामनगर में शुक्रवार को शास्त्री अस्पताल में जन औषधि केंद्र पर महंगे दाम पर दवाइयों के मिलने के विरोध में मरीजों, परिजनों के हंगामे के बाद शनिवार को दीनदयाल अस्पताल में निरीक्षण की कार्रवाई हुई। दीनदयाल अस्पताल के सीएमएस ने बताया कि जो स्थिति जन औषधि केंद्र पर मिली, उस तरह की स्थिति लगभग अन्य केंद्रों पर भी है।