फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Branded in the name of fake goods

ब्रांडेड के नाम पर नकली सामान

Wed, 16 Mar 2016 02:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Wed, 16 Mar 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
Branded in the name of fake goods
दालमंडी और हड़हा सराय में पकड़ा गया नकली कास्मेटिक सामान।
लोरियल और निविया जैसी ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर बाजार में कास्मेटिक्स के नकली उत्पाद बेचे जा रहे हैं। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने मंगलवार को दालमंडी और हड़हा सराय में तीन दूकानों पर छापेमारी कर करीब एक लाख की नकली क्रीम समेत अन्य सामान बरामद किए। पुलिस ने तीन दूकानदारों को गिरफ्तार कर लिया है। वे नकली सामान कहां से मंगाते थे, इस बाबत पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन



बंगलूरू से आए लोरियल कंपनी के प्रतिनिधि रोशन और निविया की नैनतारा ने मंगलवार को एसएसपी आकाश कुलहरि से मुलाकात की। दोनों की शिकायत थी कि दालमंडी और हड़हा सराय में उनकी कंपनी के नाम पर नकली उत्पाद बेचे जा रहे हैं। एसएसपी के निर्देश पर इंस्पेक्टर चौक राजेश राय और इंस्पेक्टर दशाश्वमेध अंजय कुमार सिंह ने दोनों बाजारों में छापेमारी की। हड़हा सराय में नदीम, अमित और दालमंडी में अशफाक अहमद की दूकान में छापेमारी कर करीब एक लाख रुपये की क्रीम, पाउडर, हेयर कलर, शैंपू, नेल रिमूवर आदि सामान बरामद किए गए। बरामद सामान पर कंपनी का नाम तो लिखा था लेकिन होलोग्राम नहीं लगा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed