वाराणसी: ब्रांडेड कंपनी का नकली पेंट बनाने का भंडाफोड़, दुकानदार गिरफ्तार, पुलिस को चकमा देकर एक फरार
नई दिल्ली के मयूर विहार स्थित कंपनी के कर्मचारी चंद्रकांत ने वाराणसी के चेतगंज थाने में तहरीर देकर ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली पेंट बनाने का आरोप लगाया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के सेनपुर स्थित दुकान में ब्रांडेड कंपनी के नकली पेंट बनाने का भंड़ाफोड़ करते हुए चेतगंज थाने की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। कब्जे से 20-20 लीटर पेंट की दो बाल्टियां, 29 खाली बाल्टी, कूटरचित स्टीकर सहित अन्य सामान बरामद हुए। इस दौरान मौके से एक आरोपी भाग निकला।
नई दिल्ली स्थित कंपनी के कर्मचारियों के साथ पुलिस टीम ने दुकान पर छापा मारा था। नई दिल्ली के मयूर विहार के जेपी कांप्लेक्स स्थित कंपनी के कर्मचारी चंद्रकांत ने चेतगंज थाने में तहरीर दी कि सेनपुर स्थित एक दुकान और मकान के अंदर ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली पेंट बनाया जा रहा है।
कूटरचित कंपनी का स्टीकर भी बरामद
इस पर चेतगंज थाना प्रभारी परमहंस गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुकान पर छापा मारा तो अंदर से नकली पेंट की 20-20 लीटर की दो बाल्टी, 29 खाली बाल्टी, ढक्कन, हैंडल सहित अन्य उपकरण के अलावा कूटरचित कंपनी का स्टीकर भी बरामद किया गया।
इस दौरान दुकान अनिल चक्रवाल को गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस को चकमा देकर अनिल का भाई गौतम चक्रवाल भाग निकला। इंस्पेक्टर चेतगंज परमहंस गुप्ता ने बताया कि आरोपी गौतम चक्रवाल की गिरफ्तारी को लेकर टीम दबिश दे रही है।
पढ़ेंः वाराणसी में 2.28 करोड़ का सोना पकड़ाया: राजधानी एक्सप्रेस से तस्कर गिरफ्तार, म्यामांर के रास्ते हो रही तस्करी